फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में दर्दनाक हादसा: स्कूल जा रही नौ साल की छात्रा को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर मौत, शव लेकर बैठे लोग

Mon, 30 Jan 2023 12:51 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Mon, 30 Jan 2023 12:51 PM IST
सार

सिंधोरा थाना क्षेत्र के झंझोर में नौ साल की छात्रा की स्कूल जाते समय ट्रैक्टर के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। झंझोर स्थित पुलिया के पास एक ट्रैक्टर ने स्कूटी से जा रहे भाई-बहन को टक्कर मार दी। जिसमें भाई दूर जा गिर लेकिन बहन की ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Tragic death of 9-year-old girl student after being hit by a tractor on her way to school set tractor on fire
स्कूल जा रही नौ साल की छात्रा को ट्रैक्टर ने कुचला - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी से एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। सिंधोरा थाना क्षेत्र के झंझोर में नौ साल की छात्रा की स्कूल जाते समय ट्रैक्टर के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। झंझोर स्थित पुलिया के पास एक ट्रैक्टर ने स्कूटी से जा रहे भाई-बहन को टक्कर मार दी। जिसमें भाई दूर जा गिर लेकिन बहन की ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत हो गई।

Tragic death of 9-year-old girl student after being hit by a tractor on her way to school set tractor on fire
नौ साल की छात्रा की दर्दनाक मौत - फोटो : अमर उजाला
 घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को आग के  हवाले कर दिया। घटना सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है। वहीं घटना के काफी देर बाद पुलिस पहुंची और तीन घण्टे बाद दमकल की गाड़ी पहुंची।
Tragic death of 9-year-old girl student after being hit by a tractor on her way to school set tractor on fire
गुस्से में ट्रैक्टर कोआग के हवाले किया - फोटो : अमर उजाला
फूलपुर के सराय गांव निवासी ओमप्रकाश पटेल के सोलह वर्षीय पुत्र यशवंत अपनी नौ वर्षीय बहन श्वेता पटेल को गंगापुर स्थित एक निजी स्कूल में छोड़ने जा रहे थे। तभी झंझोर स्थित पुलिया के समीप राजपुर स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल की बालू व सीमेंट लेकर जा रहे ट्रैक्टर से स्कूटी को धक्का लग गया। धक्का लगने से भाई यशवंत इलेक्ट्रिक स्कूटी के साथ सड़क किनारे जा गिरा और बहन ट्रैक्टर के नीचे आ गई। जिसके कारण उसकी मौके पर मौत हो गई वहीं भाई को हल्की चोटे आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tragic death of 9-year-old girl student after being hit by a tractor on her way to school set tractor on fire
तस्वीरों में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए घटना स्थल से थोड़ी दूर पर खड़ी ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया और सड़क जाम कर मुआवजे और गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना पर घटना के एक घण्टे बाद पहुची सिंधोरा पुलिस मूकदर्शक की तरह खड़ी रही और ट्रैक्टर धू धूकर जलता रहा और ग्रामीण आरोपित ट्रैक्टर मालिक के घर तक चढ़ गए।
विज्ञापन
Tragic death of 9-year-old girl student after being hit by a tractor on her way to school set tractor on fire
छात्रा के परिजनों में कोहराम - फोटो : अमर उजाला
घटना के तीन घंटे बाद फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची तब जाकर आग को बुझाया गया। लेकिन दोपहर बारह बजे तक झंझोर- मंगारी मार्ग पर जाम लगा रहा। घटना पर एसीपी अमित पांडेय के अलावा अन्य थाने की फोर्स पहुंचने पर ग्रामीण शांत हुए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed