{"_id":"68f483294b085e27700a8c0a","slug":"tragic-accident-in-varanasi-unidentified-vehicle-crushes-scooter-rider-dead-angry-crowd-gathers-on-road-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में दर्दनाक हादसा: स्कूटी पर बैठ नाश्ता कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत; सड़क पर जुटी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में दर्दनाक हादसा: स्कूटी पर बैठ नाश्ता कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत; सड़क पर जुटी भीड़
Sun, 19 Oct 2025 11:51 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:51 AM IST
सार
Varanasi News: सड़क हादसे की सूचना पाकर माैके पर शिवपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विकास राजभर की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Road Accident in Varanasi: शिवपुर थाना क्षेत्र के सुद्धिपुर निवासी विकास राजभर की रविवार की सुबह 11 बजे के करीब गीलट बाजार पुरानी चुंगी के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर हो गई। इससे विकास घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को दीनदयाल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने शिवपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए मोर्चरी हाउस भिजवा दिया। वहीं, घायल युवक की मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
उसकी पत्नी ज्योति, मां सविता देवी भाई, बबलू और डब्लू सभी का रोकर रो-रो कर बुरा हाल हो गया। विकास के भाई डब्लू ने बताया कि मेरा भाई सुद्धिपुर स्थित एक प्लाईवुड की दुकान पर काम करता था। दुकान के काम से किसी कस्टमर के यहां से वापस आते समय गिलट बाजार स्थित एक ठेले की दुकान पर अपने स्कूटी पर बैठे ही नाश्ता कर रहा था।
विज्ञापन
इसी समय पीछे से तेज गति से आ रही अज्ञात रोडवेज ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विकास भाई की दो साल पहले शादी हुई थी। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। इस मामले में थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश की जा रही है।