फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Traffic police constable beat journalist in varanasi

बनारस में ट्रैफिक पुलिस के सिपाही ने पत्रकार को लाठी से पीटा, मिली ये सजा

Tue, 26 Jun 2018 10:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 26 Jun 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
Traffic police constable beat journalist in varanasi
ट्रैफिक पुलिस ने पीटा - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के लंका स्थित मालवीय चौराहे पर सोमवार को पत्रकार से मारपीट के आरोपी ट्रैफिक पुलिस के सिपाही अरविंद सरोज को निलंबित कर दिया गया। घायल पत्रकार तौफीक अहमद की तहरीर पर सिपाही के खिलाफ लंका थाने में मारपीट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर उनका मेडिकल मुआयना कराया।
विज्ञापन


तौफीक अहमद के अनुसार मालवीय चौराहा स्थित पुलिस पिकेट में कुर्सी में बैठने को लेकर सिपाही अरविंद सरोज ने कहासुनी शुरू की। इसके बाद सिपाही ने मालवीय चौराहा पर दौड़ा-दौड़ा कर उन्हें लाठी से पीटा।
विज्ञापन


चौराहे पर मौजूद लोगों ने विरोध जताया तो सिपाही गालियां देते हुए बाइक स्टार्ट कर भाग निकला। मामला तूल पकड़ा तो एडीजी जोन पीवी रामाशास्त्री ने एसपी ट्रैफिक को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि प्रारंभिक जांच कर सिपाही अरविंद सरोज को निलंबित कर दिया गया है। 
 

बनारस में अलग अलग क्षेत्रों से चार शव मिले

Traffic police constable beat journalist in varanasi
वाराणसी के सिगरा, मंडुवाडीह, दशाश्वमेध और चौबेपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को रिक्शा चालक सहित चार लोगों के शव मिले। सूचना मिलने पर इलाकाई थानों की पुलिस ने चारों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

सिगरा थाना अंतर्गत जयप्रकाश नगर स्थित शिव मंदिर के समीप एक युवक को अचेत पड़ा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो पता लगा कि युवक की मौत हो गई है। सिगरा पुलिस ने युवक की शिनाख्त मिर्जापुर निवासी महेश यादव (30) के तौर पर की।

पुलिस के अनुसार महेश जयप्रकाश नगर में किराए पर कमरा लेकर अपनी मां के साथ रहता था और रिक्शा चलाता था।  मंडुवाडीह थाना अंतर्गत सरकारीपुरा स्थित एक नर्सरी के समीप एक बुजुर्ग का शव मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त नहीं करा सकी।

दशाश्वमेध थाना अंतर्गत राजेंद्र प्रसाद घाट पर शाम के समय एक वृद्धा का शव मिला। मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस शव की शिनाख्त नहीं करा सकी।उधर, चौबेपुर बाजार में एक युवक अचेत पड़ा मिला।

सूचना मिलने पर चौबेपुर पुलिस उसे चिरईगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक की मौत अत्यधिक शराब पीने से हुई है। चौबेपुर पुलिस के अनुसार शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

समधी को सौ रुपये नहीं दिए तो मारपीट

Traffic police constable beat journalist in varanasi
 फूलपुर थाना क्षेत्र के अमौत नट बस्ती में रविवार को आई बारात में 100 रुपये के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के बाद दोनों पक्ष थाने में एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगाते रहे।

बताया जाता है कि चंदौली के अलीनगर निवासी फौजदार के लड़के मिथिलेश की शादी अमौत गांव निवासी रामरूप नट की लड़की से होनी थी। द्वारपूजा के दौरान समधी मिलन के तहत लड़की के पिता ने 100 रुपये न देकर 50 रुपये दिए।

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तू-तू, मैं-मैं के बीच मारपीट हो गई। रात में पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया और सोमवार की सुबह थाने बुलाया। थाने पर दोनों पक्ष शाम तक एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed