फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Traffic Jam in Jaunpur Police plan private vehicles stand in Shahganj

जौनपुर में जाम से राहगीरों को मिलेगी निजात, प्रशासन ने तैयार किया प्लान

Fri, 12 Mar 2021 10:25 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: हरि User Updated Fri, 12 Mar 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Traffic Jam in Jaunpur Police plan private vehicles stand in Shahganj
जाम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में लगने वाले जाम से राहगीरों को अब निजात मिलेगी। प्रशासन ने इसके लिए प्लान तैयार कर लिया है। शाहगंज नगर में संचालित होने वाले प्राइवेट वाहन अब बाहर खड़े होंगे। कोतवाली पुलिस इसका कड़ाई से पालन कराएगी। प्राइवेट वाहनों को नगर में सीमा क्षेत्र के अंदर खड़ा होने की अनुमति नहीं मिलेगी। इसके लिए एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने शुक्रवार को तहसील सभागार में नगर के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक किया, जिसमें यह निर्णय लिया गया।

विज्ञापन

  
शाहगंज नगर में रोजाना भीषण जाम लगता है, जिससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। घंटों जाम में फंसने के बाद लोग बाहर निकल पाते हैं। इससे एक ओर जहां उनका आवश्यक काम पूरा नहीं हो पाता है। वहीं समय भी खराब होता है। प्राइवेट वाहन चालक नगर के विभिन्न व्यस्ततम स्थानों पर वाहन खड़ा कर सवारियां बैठाते हैं, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। इस दौरान नगर में जाम की स्थिति बन जाती है।  
विज्ञापन

फुटपाथ पर दुकान न लगाने की अपील

इस समस्या से निजात दिलाने के लोग आए दिन स्थानीय व्यवसायी गुहार लगा रहे थे। व्यवसायियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने लोगों के साथ बैठक की। इसमें प्राइवेट वाहनों को नगर के बाहर खड़ा कराने का निर्देश कोतवाली पुलिस को दिया है। साथ में नगर के व्यापारियों से अपील की है कि सड़क के फुटपाथ पर व्यवसायी अपनी दुकान न लगाएं। जिससे आवागमन सुचारू रूप से चल सके। बैठक में ईओ दिनेश यादव, प्रदीप जायसवाल, मंटू चौरसिया, मकसूद हसन, शेखर साहू, विवेक अस्थाना, अखिलेश यादव, श्याम जी गुप्ता, लालचंद यादव, घनश्याम जायसवाल, चंदन मोदनवाल आदि  उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed