फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Traffic diversion in Varanasi on New Year 2026 Ganga ghat and Godaulia-Maidagin area no-vehicle zones

New Year 2026: पांच लाख से अधिक पर्यटक आ सकते हैं काशी, इन रास्तों पर वाहनों की एंट्री रहेगी बंद

Sat, 27 Dec 2025 11:40 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 27 Dec 2025 11:40 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में नए साल पर आने वाली भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। गंगा घाटों की ओर जाने वाले मार्ग और गोदौलिया-मैदागिन नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। 

विज्ञापन
Traffic diversion in Varanasi on New Year 2026 Ganga ghat and Godaulia-Maidagin area no-vehicle zones
Varanasi Traffic Diversion - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल के स्वागत और श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के लिए देशभर के पर्यटकों का काशी आने का क्रम शुरू हो चुका है। ऐसे में सुगम यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर को सेक्टर और जोन में बांटा है। नए साल पर ही शहर में पांच लाख से ज्यादा सैलानियों के आने का अनुमान है। वहीं, आगामी नववर्ष के दृष्टिगत भीड़ का आवागमन काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र की तरफ ज्यादा है। इस कारण यातायात पुलिस ने डायवर्जन का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा के अनुसार अमर उजाला तिराहे से लहुराबीर होते हुए मैदागिन से विशेषरगंज से गोलगड्डा की तरफ वाहनों का आवागमन नहीं होगा। गोदौलिया से मैदागिन और केवीएम की तरफ टू व्हीलर का संचालन भी बंद रहेगा। मैदागिन से गोदौलिया तक नो व्हीकल जोन और नो पेडल रिक्शा जोन का पालन कराया जाएगा। 
विज्ञापन


काशी और वरुणा जोन में अतिरिक्त 200 पुलिसकर्मी सिर्फ यातायात व्यवस्था की कमान संभालेंगे। इसमें तीन राजपत्रित अधिकारी भी दशाश्वमेध, गोदौलिया और अस्सी में भीड़ प्रबंधन की निगरानी करेंगे। दशाश्वमेध-गोदौलिया मार्ग पर पुलिसकर्मी डिवाइडर के रूप में रस्सी और लाउड हेलर लेकर भीड़ नियंत्रित करने का प्रयास करेंगे। इस दिशा में कमिश्नरेट पुलिस ने पूरी तैयारियां की हैं। गंगा घाटों की ओर जाने वाले मार्ग नो व्हीकल जोन रहेंगे। अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था, मुख्यालय शिवहरी मीणा ने बताया कि सुरक्षा और कानून व्यवस्था के तहत विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Ghazipur Murder Case: सिसकियों के बीच एक साथ उठी दो दोस्तों की अर्थी, फट गया लोगों का कलेजा; नहीं मिला अंकित

डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर ने किया घाटों का निरीक्षण, दो नाविकों का किया चालान

पर्यटकों की बढ़ती भीड़ और गंगा घाटों पर संभावित हादसों को देख पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने में जुट गई है। शुक्रवार को डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर शिवहरि मीना ने रविदास घाट से नमो घाट तक गंगा में भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने दो नाविकों को चालान भी किया। साथ ही बिना लाइफ जैकेट के नौकायान कर रहे पर्यटकों और नाविकों को चेतावनी दी।

डीआईजी शिवहरि मीना भीड़ को देख सबसे पहले रविदास घाट पहुंचे। इसके बाद नाव से सभी घाटों का भ्रमण किया। पाया कि कुछ नाविक यात्रियों को बिना लाइफ जैकेट पहनाए गंगा भ्रमण करा रहे थे। इस पर तत्काल कार्रवाई की। दोनों नाविकों का मौके पर ही चालान किया, जबकि लाइफ जैकेट न पहनाकर सवारी कराने वाले नाविकों की नावों को खड़ा करा दिया गया। कहा कि जो भी नाविक नियमों का उल्लंघन करते पाए जाएंगे, उन्हें चिह्नित कर नोटिस भेजा जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed