Ghazipur Murder Case: सिसकियों के बीच एक साथ उठी दो दोस्तों की अर्थी, फट गया लोगों का कलेजा; नहीं मिला अंकित
Ghazipur News: गाजीपुर जिले में दो युवकों की हत्या और एक युवक के लापता होने की घटना से लोग सहमे हुए हैं। शुक्रवार को नरवा घाट पर विक्की और सौरभ के शव का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं एहतियातन तीनों परिवारों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विस्तार
क्या है पूरा मामला
खेमनराय पट्टी निवासी विक्की सिंह और बाबूराय पट्टी निवासी सौरभ सिंह के शव लेकर परिजन शुक्रवार को भोर करीब चार बजे गहमर गांव पहुंचे। इसके बाद दोनों के घरों में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सुबह करीब 10 बजे दोनों शवों का अंतिम संस्कार नरवा गंगा घाट पर किया गया। विक्की को बड़े भाई विकास और सौरभ सिंह को उसके चाचा मधूसुदन सिंह ने मुखाग्नि दी। पीएसी और पुलिस खेलूराय पट्टी स्थित तालाब, खेमनराय पट्टी और बाबूराय पट्टी में चक्रमण करती रही।
इसे भी पढ़ें; Ghazipur Murder Case: छह दिन बाद एफआईआर, कोतवाल लाइन हाजिर; एक इंस्पेक्टर और दो एसआई निलंबित
एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक अंकित सिंह का पता नहीं चल सका है। एसडीआरएफ की टीम ने शाम को अंधेरा होने के बाद तलाश बंद कर दी। जल्द ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें; Sonbhadra News: ट्रक में आलू की बोरियों के नीचे छिपाई थी 260 पेटी अंग्रेजी शराब, तलाशी के बाद चालक गिरफ्तार
एक साथ उठी विक्की और सौरभ की अर्थी
खेमनराय पट्टी निवासी मृत विक्की सिंह और बाबूराय पट्टी निवासी सौरभ सिंह की अर्थी गांव से एक साथ निकलीं लोगों का कलेजा फट गया। मात्र 23-25 वर्ष के दोनों युवकों की निर्ममता से हत्या ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। ग्रामीणों के चेहरे पर दुख के साथ आक्रोश भी झलक रहा था।
तीनों परिवारों की बढ़ाई गई सुरक्षा
डीआईजी वैभव कृष्ण के सख्त निर्देश के बाद मृतक विक्की, सौरभ और लापता अंकित सिंह के परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पूरे दिन पुलिस गांव में चक्रमण करती रही। यहीं नहीं, खेलूराय पट्टी में आने-जाने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है।