{"_id":"60a793d58ebc3e4b310db0af","slug":"traders-demand-to-cm-yogi-shops-opened-in-two-shifts-crisis-on-livelihood-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों की सीएम योगी से मांग: दो शिफ्ट में खोली जाएं दुकानें, रोजी-रोटी पर आ पड़ा संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों की सीएम योगी से मांग: दो शिफ्ट में खोली जाएं दुकानें, रोजी-रोटी पर आ पड़ा संकट
Fri, 21 May 2021 04:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 21 May 2021 04:34 PM IST
सार
वाराणसी के महानगर उद्योग व्यापार समिति की वर्चुअल बैठक में यह चर्चा हुई। उनका कहना है कि कोरोना की वजह से लगाई गई बंदी के कारण उनका व्यापार बंद हो गया है, इससे रोजी-रोटी पर संकट आ पड़ा है।
विज्ञापन
वाराणसी कर्फ्यू।
विस्तार
वाराणसी में शुक्रवार को महानगर उद्योग व्यापार समिति की एक वर्चुअल बैठक हुई। जिसमें महानगर उद्योग व्यापार समिति से जुड़े हुए क्षेत्रीय संगठनों ने दुकान खोलने के लिए समिति से निवेदन किया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रेम मिश्रा ने बताया कि महानगर उद्योग व्यापार समिति ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर अपनी मांग को रखा है। जिसमें सोमवार से दो शिफ्ट में दुकानों को खोला जाए। पहली शिफ्ट में सुबह 6 बजे से 11 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
दुकानें बंद रहने से जीवन चलाने के लिए जीविका भी जरूरी है। जीवन के लिए व्यापार समिति ने पहले बंदी की पहल की थी, लेकिन अब कोरोना के मरीजों में कमी आ रही है। इसलिए अब जीविका भी जरूरी है।
विज्ञापन
संरक्षक श्रीनारायण खेमका ने बताया कि पिछले 25 दिनों की पूर्ण आर्थिक बंदी से व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। एक ओर वो अपने परिवार के पालन-पोषण के लिए परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर दुकानों में काम करने वाले कर्मचारी को वेतन, दुकान किराया, बैंक ब्याज, अलग-अलग टैक्स, बिजली बिल, व्यापारियों की उधारी चुकाने में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन