{"_id":"5c0cf20ebdec22419975b6cb","slug":"tow-bike-hit-each-other-at-ballia-two-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत व दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत व दो गंभीर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
Updated Sun, 09 Dec 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बलिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर भरौली सोहांव के बीच दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की जहां मौत हो गई वहीं तीन लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कोई भी बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था। घटना शनिवार देर रात की है।
जानकारी के मुताबिक, नरहीं थाना क्षेत्र के सरयां गांव निवासी रामकुमार पटेल(28) और मोहन पटेल(35) बाइक से नरहीं की ओर से जा रहे थे। इसी दौरान नरहीं की ओर से बाइक से बिहार प्रांत के बक्सर जिले के मंझरिया गांव निवासी लल्लू यादव और रमेश यादव आ रहे थे। सोहांव से भरौली के बीच दोनों बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
हादसे में बाइक चला रहे मोहन पटेल की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामकुमार पटेल को रात में जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं बक्सर के दोनों घायलों को बक्सर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक मोहन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।