फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tourists spent Rs 1193 crore on Dev Diwali, did a lot of shopping and tasted Banarasi dishes

Dev Diwali: देव दीपावली पर पर्यटकों ने खर्च किये 1193 करोड़ रुपये, जमकर की शॉपिंग और चखे बनारसी व्यंजन

Wed, 29 Nov 2023 11:41 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 29 Nov 2023 11:41 AM IST
सार

पर्यटकों ने काशी भ्रमण पर 421 करोड़ और खाने-पीने पर 540 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। देव दीपावली पर काशी आए पर्यटक अर्धचंद्राकार घाटों पर दीपमाला के साक्षी बने। ये ब्रांड बनारस का ही असर रहा कि पर्यटक होटल के फ्री में मिलने वाले ब्रेकफास्ट को छोड़कर बनारस की गलियों में मिलने वाली कचौड़ी-सब्जी और जलेबी का जायका लिया।

विज्ञापन
Tourists spent Rs 1193 crore on Dev Diwali, did a lot of shopping and tasted Banarasi dishes
देव दिवाली - फोटो : संवाद

विस्तार

शिवरंजिनी के तट पर विश्वप्रसिद्ध देव दीपावली देखने पहुंचे सैलानियों ने जमकर शॉपिंग की और बनारसी व्यंजनों का लुत्फ उठाया। भोजन और खरीदारी पर उन्होंने दिल खोलकर खर्च भी किए। वाराणसी घूमने आए करीब आठ करोड़ पर्यटकों ने सिर्फ एक दिन में 1193 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। इसमें सर्वाधिक लजीज व्यंजनों और घूमने पर उन्होंने खर्च किए हैं।

विज्ञापन

पर्यटकों ने काशी भ्रमण पर 421 करोड़ और खाने-पीने पर 540 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। देव दीपावली पर काशी आए पर्यटक अर्धचंद्राकार घाटों पर दीपमाला के साक्षी बने। ये ब्रांड बनारस का ही असर रहा कि पर्यटक होटल के फ्री में मिलने वाले ब्रेकफास्ट को छोड़कर बनारस की गलियों में मिलने वाली कचौड़ी-सब्जी और जलेबी का जायका लिया। पांच सितारा होटल में रहने वालों ने खानपान के लिए मक्के महाल की संकरी गलियाें के स्ट्रीट फूड को ज्यादा पसंद किया।

विज्ञापन

 

काशी से सहेजकर ले गए यादें

काशी आए सैलानियों ने बनारसी यादों की निशानी के तौर पर जीआई उत्पादों की भी खूब खरीदारी की। देव दीपावली परी 223 करोड़ के जीआई उत्पादों की खरीदारी हुई। इसमें बनारसी साड़ी और काशी विश्वनाथ धाम की अनुकृति प्रमुख है। जीआई विशेषज्ञ डॉ. रजनीकांत के अनुसार देव दीपावली की आभा निहारने के साथ ही पर्यटकों ने जीआई उत्पादों को बड़ा बाजार दे दिया। पर्यटकों ने मेटल क्राफ्ट में पंचपात्र, अन्नपूर्णा की मूर्ति, स्वास्तिक, श्रीयंत्र, लकड़ी के खिलौने, बनारसी साड़ी और लकड़ी से बने काशी विश्वनाथ धाम की अनुकृति की खरीदारी की।

इतने करोड़ यहां खर्च

 

 

 

खानपान पर 540 करोड़

 

जीआई उत्पाद 232 करोड़

 

घूमने पर 421 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed