फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tourism Minister Jaiveer Singh said land bank will be prepared in Kashi

अमर उजाला संवाद: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह बोले- पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, काशी में 250 एकड़ का लैंड बैंक तैयार

Thu, 04 Aug 2022 06:12 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 04 Aug 2022 06:12 PM IST
सार

अमर उजाला कार्यालय चांदपुर में पर्यटन उद्योग और व्यापार से जुड़े कारोबारियों से प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने संवाद किया। 

विज्ञापन
Tourism Minister Jaiveer Singh said land bank will be prepared in Kashi
अमर उजाला संवाद में पर्यटन मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कला और संस्कृति को अपने में समेटे काशी सहित आसपास क्षेत्रों में पर्यटन को विस्तार देने के लिए हर रोज नए-नए कार्य हो रहे हैं। पर्यटन के लिहाज से पिंडरा ब्लॉक के नागापुर गांव में ढाई सौ एकड़ जमीन अधिग्रहण कर लैंड बैंक बनाया जा रहा है। यहां बृहद योजना बनाकर डेस्टिनेशन टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा। पंचक्रोशी परिक्रमा के तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं को आगे बढ़ाते हुए उन्हें बीच में शेल्टर होम सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इको टूरिज्म को लेकर भी विस्तृत योजना तैयार की गई है।

विज्ञापन


ये बातें प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बुधवार को अमर उजाला कार्यालय चांदपुर में पर्यटन उद्योग और व्यापार से जुड़े कारोबारियों से संवाद में कहीं। इस दौरान कारोबारियों के सुझाव और उनकी समस्याओं को भी उन्होंने जाना। पर्यटन मंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश के ग्राम सचिवालय में संस्कृति, कला को संरक्षित करते हुए उन्हें वाद्य यंत्र मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन


झाल, मजीरा, ढोलक सहित पांच प्रकार के यंत्र दिए जाएंगे, ताकि समय-समय पर वह छोटे-बड़े कार्यक्रम कर सके। इससे उनमें आपसी भाईचारा कायम होगी। यही नहीं, जिला परिषद का गठन भी किया जा रहा है, जिसमें शहर के बारे में जानकारी रखने वालों को शामिल किया जा रहा है। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोग भी उसमें शामिल रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

काशी, अयोध्या, आगरा, चित्रकूट, संगम सहित अन्य प्रमुख स्थलों को जोड़ने के लिए यूपी के छह शहरों में हेलीपोर्ट बनाए जा रहे हैं। पीपीपी माडल पर संचालित हेलीपोर्ट पर पांच हेलीकाप्टर एक साथ उतर सकेंगे। रेलवे से लेकर प्रयागराज के कर्जन ब्रिज को सजाया और संवारा जाएगा।

पर्यटन मंत्री ने सभी के संयुक्त सुझाव को क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव के जरिए पर्यटन मंत्रालय को भिजवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, नागेंद्र रघुवंशी, सुरेश सिंह, राजीव गुप्ता, उत्कर्ष सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इन सुझावों पर जल्द होगा अमल

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य परिषद का गठन किया जाए। काशी में पर्यटन औद्योगिक क्षेत्र बसाया जाए जिससे कि उस क्षेत्र में बड़े महानगरों की तरह दो सितारा से लेकर सात सितारा तक के होटल बन सके। इससे काशी के पर्यटन का विकास तेजी से होगा। - राहुल मेहता, अध्यक्ष, टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन

शहर में विमान कनेक्टिविटी बढ़ाने की जरूरत है। 12 ज्योर्तिलिंग से काशी को जोड़े जाएं। इस समय एयर कनेक्टिविटी बहुत कम है। इसके साथ ही पर्यटन विभाग की योजनाओं में स्थानीय लोगों से फीडबैक की व्यवस्था बने। - गोकुल शर्मा, अध्यक्ष, बनारस होटल एसोसिएशन

पर्यटन की दिशा में काम करने वालों को और प्रोत्साहन दिया जाए। काशी के साथ ही आसपास के जिलों में प्राकृतिक सौंदर्य को भी पर्यटन से जोड़कर एक पूरी योजना बनें। - प्रेम मिश्रा, अध्यक्ष, महानगर उद्योग व्यापार समिति 
 

पुरानी काशी के कई क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्टर सुधारने की जरूरत है। वहीं, होम स्टे में पांच रूम से बढ़कर 10 रूम किया जाए। इससे न केवल लोगों को सहूलियत होगी, बल्कि पर्यटकों के सामने भी सस्ते ठहरने का विकल्प खुलेगा। - नीरज पारिख, महासचिव, स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन

टूर आपरेटरों, गाइडों और घरेलू पर्यटकों को काशी में बहुत परेशानियां झेलनी पड़ती है। समूह में आने वाले पर्यटकों को एक साथ ठहरने के लिए कमरे नहीं, पार्किंग की व्यवस्था नहीं और शहर में बड़ी गाड़ियों के प्रवेश पर रोक से पर्यटन प्रभावित हो रहा है। - संतोष कुमार सिंह, ट्रैवेल एजेट'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed