{"_id":"6846ba1805700a2f24049872","slug":"toto-driver-committed-suicide-by-hanging-himself-police-reached-the-spot-and-are-investigating-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: टोटो चालक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मौके पर पहुंची पुलिस कर रही जांच, घर में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: टोटो चालक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मौके पर पहुंची पुलिस कर रही जांच, घर में मातम
Mon, 09 Jun 2025 04:10 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 09 Jun 2025 04:10 PM IST
सार
टोटो चालक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद मृतक के घर में मातम का माहौल है। मौके पर पहुंची मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन
जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सोना तालाब स्थित एक किराए के मकान में टोटो चालक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना पर पहुंची पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।आज सोमवार की दोपहर लगभग 11:30 पर पुराना पुल चौकी अंतर्गत सोना तालाब लालती देवी के मकान में कानपुर निवासी सोनू जायसवाल पुत्र राजेश जायसवाल उम्र 22 वर्ष किराए पर रहता था।
विज्ञापन
इसी किराए के कमरे में उसने चौकड़ीया के सहारे चढ़ कर पंखे के हुक्क में रस्सी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मकान मालकिन लालती देवी ने फांसी से झूलता देख स्थानी पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
एसीपी सारनाथ ने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली थी जो कानपुर का रहने वाला है उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है, साथ ही आत्महत्या के कारण को भी खोजा जा रहा है।
विज्ञापन