{"_id":"5b7be18142c792463a2e4a16","slug":"top-ten-districts-in-healthcare-in-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी की स्वास्थ्य सुविधाओं में टॉप-10 जिलों की रैंकिंग जारी, इस नंबर पर है बनारस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की स्वास्थ्य सुविधाओं में टॉप-10 जिलों की रैंकिंग जारी, इस नंबर पर है बनारस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
demo pic
स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन और लोगों तक उनका लाभ पहुंचाने में बनारस प्रदेश के टॉप 10 शहरों में शामिल हो गया है। पहली बार विभाग की टेक्निकल सपोर्ट यूनिट की ओर से सभी जिलों की रैंकिंग जारी की गई है।
रैंकिंग के लिए अप्रैल से जून माह तक की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर जिलों की मानीटरिंग के लिए टीकाकरण, सुरक्षित प्रसव, टीकाकरण, परिवार नियोजन सहित अन्य योजनाओं को आधार बनाया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टेक्निकल सपोर्ट यूनिट की ओर से एनएचएम, राज्य पोषण मिशन आदि की ओर से चलाई जाने वाली योजनाओं की हर तीन माह पर मॉनिटरिंग कराई जाती है। इसका उद्देश्य गुणवत्ता का मानक बनाए रखने और कमियों की जानकारी कर दूर कराया जाना है।
विज्ञापन
रैंकिंग के लिए प्रसव सुविधा, नवजात बच्चों के इलाज, टीबी मरीजों की जांच, नवजात बच्चों का टीकाकरण, आशाओं की ओर से स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए किए गए प्रयास को शामिल किया गया है।
पूर्वांचल के वाराणसी और इलाहाबाद के अलावा और कोई जिला टॉप 10 की रैंकिंग में शामिल नहीं है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह इस उपलब्धि से खुश हैं। कहते हैं कि कोशिश रहेगी कि टॉप 10 में जगह बरकरार रहे।

Trending Videos
यह है रैंक
demo pic
1- गौतमबुद्धनगर
2- बागपत
3- सहारनपुर
4- गाजियाबाद
5- इटावा
6- मुरादाबाद
7- मुजफ्फरनगर
8- इलाहाबाद
9- बनारस
10- महोबा
2- बागपत
3- सहारनपुर
4- गाजियाबाद
5- इटावा
6- मुरादाबाद
7- मुजफ्फरनगर
8- इलाहाबाद
9- बनारस
10- महोबा