फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   todays active corona cases of varanasi 21 feb 2010

वाराणसी: रिकवरी रेट 100 फीसदी के करीब, बीस दिन में कोई मौत नहीं

Sun, 21 Feb 2021 01:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 21 Feb 2021 01:44 PM IST
विज्ञापन
todays active corona cases of varanasi 21 feb 2010
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

वाराणसी में कोरोना संक्रमण पर तेजी से नियंत्रण हो रहा है। जहां रिकवरी रेट 100 के करीब पहुंच गया है वहीं संक्रमण दर भी पहले से बहुत कम हो गया है। इस समय जिले में संक्रमण दर 3.54 प्रतिशत हैं।

विज्ञापन


खास बात यह है कि फरवरी में 20 दिन में किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। इसके साथ ही 10 से अधिक मरीज भी एक दिन में नहीं मिले हैं। इसमें तीन दिन तक तो केवल एक-एक मरीज ही मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना संक्रमण को लेकर जिला महिला अस्पताल, बीएचयू अस्पताल, रामनगर अस्पताल सहित अन्य जगहों पर स्टेटिक बूथ लगाकर अब भी कोरोना की जांच की जा रही है। पहले जहां संक्रमण दर पांच से दस प्रतिशत तक पहुंच गया था।
विज्ञापन


वहीं इस साल के शुरूआत से ही इसमें अधिक सुधार हुआ है। दिसंबर 2020 तक जिले में 2.56 प्रतिशत संक्रमण दर था। जबकि जनवरी में 0.9 और फरवरी में अभी 0.22 प्रतिशत तक पहुंच गया है। रिकवरी रेट की बात करें तो अब 99.77 पहुंच गया है। जहां पहले एक दिन में दो से तीन मौतें हो जाती थी, वहीं राहत की बात यह है कि 30 जनवरी के बाद से अब तक एक भी मौत भी नहीं हुई है। इसके पहले जनवरी में मृत्यु दर 1.60 प्रतिशत थी, अब 0 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के मिले चार नए मरीज
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को 2539 मरीजों की जांच की गई और 2663 लोगों की रिपोर्ट मिली है। इसमें चार संक्रमित मिले हैं। इसमें जिला जेल, शिव बिहार कालोनी तरना में दो और हरहुआ में एक मरीज मिला है। होम आईसोलेशन में सात लोग स्वस्थ हुए हैं। अब कुल 21982 मरीजों में 21567 डिस्चार्ज, 377 की मौत के बाद अब 38 एक्टिव केस रह गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed