वाराणसी: सिर्फ 43 कोरोना के एक्टिव केस, पिछले 10 दिनों में मिले तीन संक्रमित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में कोरोना संक्रमण का खतरा अब कम होता जा रहा है। अब पिछले दस दिन से दस से कम मरीज मिल रहे हैं। सोमवार को भी कोई नया कोरोना मरीज नहीं मिला है। इसके अलावा इस महीने पांच फरवरी से 14 फरवरी के बीच दस दिन में तीसरा अवसर है, जब दिन में एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। मरीजों की घटती संख्या की वजह से ही अब एक्टिव केस 43 हो गए हैं।
कोरोना मरीजों की संख्या में कमी को देखते हुए ही जिले में बने कोविड हॉस्पिटल को भी बंद कर दिया गया है। नए आदेश के अनुसार केवल दीनदयाल अस्पताल, आईएमएस बीएचयू में सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल को ही कोविड हॉस्पिटल बनाया गया है। इस बीच एक्टिव 43 मरीजों में बीएचयू अस्पताल में केवल पांच ही मरीज भर्ती है।
इधर रविवार को भी स्वास्थ्य विभाग की जांच में बस एक ही मरीज में संक्रमण की पुष्टि हुई। कोरोना काल में पहली बार पांच फरवरी को एक मरीज मिला था। इसके बाद 13 फरवरी और फिर 14 फरवरी को भी एक ही मरीज मिला। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को अलग-अलग जगहों से 2472 लोगों की जांच की गई और 2769 की रिपोर्ट मिली है। इसमें गणेशपुरी कालोनी सुसुवाही में एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा तीन लोगों को होम आइसोलेशन में स्वस्थ घोषित किया गया। अब 21960 में 21540 डिस्चार्ज, 377 की मौत के बाद 43 एक्टिव मरीज हैं।
छूटने वालों के साथ आज पहले दिन वालों को लगेगी दूसरी डोज
कोरोना टीकाकरण में सोमवार को पहले चरण के छूटने वाले सभी लोगों के साथ ही पहले दिन 16 फरवरी को टीका लगवाने वालों को दूसरी डोज लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 33 केंद्रों पर करीब 11 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसमें 16 जनवरी को पहली डोज लगवाने वाले 393 लोगों को दूसरी डोज लगाई जाएगी।