{"_id":"5772dda84f1c1bb86679ab5d","slug":"today-will-see-the-dream-project-of-chief-minister-shivpal-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट आज देखेंगे शिवपाल यादव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट आज देखेंगे शिवपाल यादव
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 29 Jun 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अलिखेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट वरुणा कॉरिडोर को देखने के लिए पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव बुधवार को आ रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम को वरुणा कॉरिडोर के लिए चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे।
सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता राजेंद्र सिंह ने बताया कि मंत्री के आगमन पर किसी प्रकार की कमी न रहे इसलिए निरीक्षण कर तैयारी पूरी कराई है। वरुणा कॉरिडोर के तहत बन रहे पक्के घाटों पर जन सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता आलोक जैन को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
पक्के घाटों के निर्माण के बाद शौचालय और चेंजिंग रूम का निर्माण होगा। बैठने के लिए बेंच लगवाई और छायादार एवं आकर्षक पौधे लगाए जाएंगे। ड्रेजिंग इस तरह कराई जा रही है कि नदी का जलस्तर हमेशा 2.5 से 3 मीटर तक बना रहे। नालों को इंटरसेप्टर पाइन लाइन से डायवर्ट कर दिया गया है। वहीं, अतिक्रमण के खिलाफ वीडीए विधिक प्रक्रिया पूरी कर रहा है। जल्द ही अवैध निर्माण ध्वस्त कराए जाएंगे। बताया कि जब तक बारिश नहीं होती, तब तक निर्माण कार्य जारी रहेगा।