फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   today weather in varanasi rain

लगातार बारिश के बाद आज निकली धूप से मिली राहत, पिछले 24 घंटे में हुई 144 मिलीमीटर बारिश

Mon, 30 Sep 2019 03:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 30 Sep 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
today weather in varanasi rain
वाराणसी में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के बाद सोमवार को दोपहर बाद मौसम साफ हो गया। इस बीच बारिश बंद होने और धूप निकलने की वजह से लोगों ने राहत की सांस ली। इससे पहले शनिवार देर रात से शुरू बारिश रविवार सुबह तक होती रही। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में जिले में 144.4 मिमी बारिश का रिकार्ड दर्ज किया गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से पूर्वांचल में बनारस और आसपास के जिलों में सोमवार तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। इसमें हल्की से तेज बारिश की संभावना जताई गई थी। इधर लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश से बच्चा, बड़ा हर कोई परेशान हो गया था, कालोनी के साथ ही शहर के प्रमुख मार्गों पर पानी जमा होने की वजह से आवागमन प्रभावित था।
विज्ञापन


हालांकि रविवार को मौसम साफ होने से लोगों ने राहत महसूस की। उधर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह के मुताबिक मौसम साफ होने की वजह से जिले के सभी विद्यालय सोमवार से पूर्व निर्धारित समय से खुलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed