फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Today there will be vaccine at 102 centers, slot booking will be done from 8 am

आज 102 केंद्रों पर लगेगा टीका, सुबह 8 बजे से होगी स्लॉट बुकिंग

Fri, 03 Sep 2021 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Today there will be vaccine at 102 centers, slot booking will be done from 8 am
जिले में टीकाकरण के प्रति लोगों के बढ़ते उत्साह को देखते हुए ही अब टीकाकरण केंद्रों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को जिले में 102 केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा। इसमें तीन केंद्रों पर केवल दूसरी डोज लगाई जाएगी। इसके अलावा कबीरचौरा जिला महिला अस्पताल में महिलाओं के लिए स्पेशल बूथ की व्यवस्था की गई है। बृहस्पतिवार को जिले में 34,957 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीएस राय ने बताया कि शुक्रवार को टीकाकरण के लिए सुबह 8 बजे से स्लॉट खोला जाएगा। जिले में राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज चौकाघाट, एसवीएम हॉस्पिटल भेलूपुर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर में केवल दूसरी डोज लगाई जाएगी। ग्रामीण इलाकों में ऑन द स्पॉट भी टीके लगाए जाएंगे। शुक्रवार को 27466 को पहली और 7491 को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन

कोरोना के मिले दो नए मरीज
जिले में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली 3007 सैंपल की रिपोर्ट में दो नए मरीज मिले। इसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। एक मरीज का कोई रिकार्ड स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल में मरीजों की होगी कोरोना जांच
बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल में अब केवल अस्पताल के मरीजों की ही आरटीपीसीआर जांच की जाएगी। पिछले दिनों आईएमएस निदेशक प्रो. बीआर मित्तल की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस फैसले के बाद बृहस्पतिवार को अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed