आज वाराणसी आएंगी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मिर्जापुर में सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं से भी करेंगी मुलाकात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मंगलवार को वाराणसी आएंगी और तीन मार्च को जिले में कायाकल्प के कार्यों को पूरा कराने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत शहंशाहपुर के आंगनबाड़ी केंद्र से करेंगी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि राज्यपाल द्वारा शुरू किए जाने वाले अभियान को ब्लॉकवार चलाया जाएगा।
इसका मुख्य उद्देश्य जिले को प्रेरक जनपद घोषित कराना है। कायाकल्प अभियान के तहत 15 दिन में जिले के आठ ब्लॉक व नगर क्षेत्र के पांच जोन के परिषदीय विद्यालयों को 14 मानकों के अनुरूप परिपूर्ण किया जाएगा। तीन मार्च को शहंशाहपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी, फिर मिर्जापुर के लिए रवाना होंगी।
सोमवार को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने अफसरों के साथ कायाकल्प के कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में डीएम ने परिषदीय विद्यालयों में कायाकल्प के तहत अब तक के कार्यों का सत्यापन कराने के साथ अवशेष मानकों को पूर्ण करने को लेकर निर्देश दिए। कहा कि कायाकल्प के कार्यों को पूरा कराने के लिए सभी ब्लाकों को धनराशि आवंटित कर दी गई है। जल्द से जल्द सभी अधिकारी बताए हुए कार्यों को तत्काल शुरू कराएं।
दीक्षांत समारोह में आज शिरकत करेंगी राज्यपाल
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मंगलवार को काशी विद्यापीठ और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। दीक्षांत समारोह के बाद राज्यपाल रात्रि प्रवास करेंगी। तीन मार्च को शहंशाहपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद वह अराजीलाइन ब्लॉक में गौ वितरण कार्यक्रम में पहुंचेंगी। कार्यक्रम के बाद राज्यपाल मिर्जापुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने रवाना हो जाएंगी। मिर्जापुर में सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं से मुलाकात और प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगी।