Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Today a procession will leave for Punjab from Sant Shiromani's shrine.

Varanasi News: आज संत शिरोमणि के धाम से पंजाब के लिए निकलेगी शोभायात्रा

Mon, 30 Nov 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Today a procession will leave for Punjab from Sant Shiromani's shrine.
गुरु रविदास के 650 प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में वाराणसी में सिर गोवर्धन स्थित जन्मस्थलीय पर आयोज
श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित आयोजनों में शामिल होने के लिए पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, डॉ. रवजोत सिंह, हरभजन सिंह ईटीओ, पर्यटन मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद और डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में पंजाब सरकार का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल काशी पहुंचा। उन्होंने सीर गोबर्धन स्थित संत रविदास मंदिर में दर्शन-पूजन कर मत्था टेका और कीर्तन दरबार में भाग लिया। रैदासी समुदाय के महागुरु संत निरंजनदास ने संगत को दर्शन दिए।
विज्ञापन

सोमवार को काशी से पंजाब के लिए निकलने वाली शोभायात्रा में आप पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मंत्री और सांसद सहित 1000 से अधिक संगत शामिल होंगे। पंजाब से आप पार्टी के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, धार्मिक नेताओं और श्रद्धालुओं ने रविवार की शाम सीर गोबर्धन मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। सीर गोवर्धनपुर मंदिर से सोमवार को सुबह आठ बजे के बाद 1232 किमी की दूरी तय करने वाली सबसे लंबी ऐतिहासिक शोभायात्रा रवाना होगी। चार दिवसीय यह धार्मिक यात्रा विभिन्न राज्यों से गुजरते हुए तीन दिसंबर को श्री खुरालगढ़ साहिब पहुंचकर समाप्त होगी।
विज्ञापन

मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की विशेष पहल से गुरु रविदास का 650वां प्रकाश पर्व पंजाब में व्यापक स्तर पर मनाया जा रहा है। इसी क्रम में राज्य के विभिन्न दिशाओं से चार प्रमुख शोभायात्राएं निकाली जा रही हैं, जो श्री खुरालगढ़ साहिब में संपन्न होंगी। डॉ. रवजोत सिंह ने धार्मिक यात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होने की अपील की। हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि काशी से पंजाब के लिए निकलने वाली 1232 किमी की शोभायात्रा अब तक की सबसे लंबी ऐतिहासिक यात्रा है। यह यात्रा कानपुर, ग्रेटर नोएडा और एसएएस नगर (मोहाली) आदि शहरों से होकर गुजरेगी। यात्रा वाहन से निकाली जाएगी। पहले दिन करीब 350 किमी का सफर तय करते हुए कानपुर पहुंचेगी। दूसरे चरण में ग्रेटर नोएडा, तीसरे चरण में ग्रेटर नोएडा से हरियाणा के सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला होकर एसएएस नगर (मोहाली) पहुंचेगी। अंतिम चौथे चरण में यहां से श्री खुरालगढ़ साहिब पहुंचकर समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संत निरंजन दास ने प्रकाश पर्व की तैयारी का लिया जायजा

संत निरंजन दास ने रविवार को सीर गोबर्धन मंदिर में दर्शन-पूजन किया। बाहर से आए दो हजार से अधिक संगत को दर्शन दिए। उन्होंने संत शिरोमणि संत रविदास के 650वें प्रकाश पर्व की तैयारी को लेकर मंदिर कमेटी और ट्रस्ट के ट्रस्टियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व पर देश-विदेश से रैदासी आएंगे। यहां व्यवस्था में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed