फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   To facilitate traffic traffic sworn by friends

सुगम यातायात के लिए यातायात मित्रों ने ली शपथ

Mon, 01 Feb 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला Updated Mon, 01 Feb 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
To facilitate traffic traffic sworn by friends

बेपटरी शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यातायात मित्र सहयोग करेंगे। लोगों को जागरूक करने के साथ ही यातायात नियमों को से भी रूबरू कराएंगे।

विज्ञापन

रविवार को वाराणसी विकास समिति की ओर से सिगरा स्थित एक कांपलेक्स में आयोजित कर्तव्यबोध कार्यशाला में सुगम यातायात के लिए कार्य करने की शपथ ली। मुख्य अतिथि डीआईजी डॉ. संजीव गुप्ता ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

यातायात मित्रों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने उन्हें अनुशासन, आचरण और टीम भावना से मिलकर कार्य करने का पाठ पढ़ाया।
 उन्होंने कहा कि वे अपनी आंख, कान खुले रखें और पुलिस विभाग की ओर से तैनात यातायात पुलिस पर भी नजर रखें। गोपनीय सूचनाओं को भी उच्चाधिकारियों तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतों को नजरअंदाज न करें, उसे भी अवगत कराएं ताकि कमियों को दूर करने में आसानी हो। डीआईजी ने कहा कि चूंकि यातायात मित्रों के पास कोई कानूनी अधिकार नहीं है ऐसे में वे अपने संयमित व्यवहार से पुलिस केसाथ मिलकर कार्य करें।
 आपका प्रयास किसी मरीज की जान बचा सकती है। डीआईजी ने समिति के कार्यों को सराहा। पूर्व पुलिस अधिकारी दयानिधि मिश्रा ने कहा कि यह समिति का साहसिक कदम है।
 पुलिस विभाग भी यातायात पुलिस की संख्या कम से कम दौ सौ और बढ़ाए। साथ ही विभागीय तालमेल भी बनाए रखना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि जागरूकता की कमी और जाम के चलते स्मार्ट सिटी में शहर का चयन नहीं हो सका। पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. बीएन तिवारी ने कहा कि यातायात मित्र साहस, उत्साह और ईमानदारी से कार्य करें।
संचालन करते हुए राजेंद्र दूबे ने बताया कि 11 महिला और 89 पुरुष यातायात मित्र बनाए गए हैं। पहचान पत्र भी मुहैया कराया गया। मुख्य अतिथि डीआईजी ने अपने हाथों से 11 यातायात मित्रों को पहचान पत्र बांटे।

साथ ही उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही यातायात मित्रों के कार्यों पर भी नजर रखे हुए हैं। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र गुप्ता, प्रेम मिश्रा, शिशिर बाजपेयी, आरसी जैन, श्रीनारायण खेमका, एसएन त्रिपाठी, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed