फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tirupati Prasad Case Prasadam checked in Kashi Vishwanath temple

तिरुपति प्रसाद प्रकरण से सबक: काशी विश्वनाथ धाम में महाप्रसादम की SDM ने की जांच, कराई गई प्रसाद की सैंपलिंग

Sat, 21 Sep 2024 02:41 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 21 Sep 2024 02:41 PM IST
सार

Tirupati Prasad Case : तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में चर्बी मिलने की रिपोर्ट को लेकर पूरे देश में चर्चा हो रही है। इसी बीच काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रसाद की भी जांच की गई। 

विज्ञापन
Tirupati Prasad Case Prasadam checked in Kashi Vishwanath temple
काशी विश्वनाथ धाम में मिलने वाले प्रसाद की जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के महाप्रसादम की शनिवार को जांच की गई। एसडीएम ने प्रसाद बनाने वाले स्थान का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रसाद चखा और उसकी सैंपलिंग भी कराई। साथ ही प्रसाद बनाने वालों को सभी मानकों के पालन के साथ ही स्वच्छता का ध्यान रखने का निर्देश दिया गया।

विज्ञापन


शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के एसडीएम शंभू शरण मंदिर का महाप्रसाद बनाने वाले प्रसाद भवन पहुंचे। औचक निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने प्रसाद बनाने की पूरी प्रक्रिया को देखा। वहां से प्रसाद बनाने में उपयोग की जाने वाली सामग्री के सैंपल जांच के लिए लैब भेजा। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; तिरुपति प्रसाद पर पूर्व राष्ट्रपति का बयान: बाबा विश्वनाथ का प्रसाद मिला तो खटका, सभी मंदिरों में हो जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


 

एसडीएम ने जांच के दौरान प्रसाद बनाने वाले कर्मचारियों से बनाने की पूरी प्रक्रिया के बारे में पूछताछ भी की। एसडीएम ने बताया कि प्रसाद की जांच और सैंपलिंग समय-समय पर होती रहती है। इस तरह की औचक जांच अब नियमित तौर पर होती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed