फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   tire on Sharjah-bound plane failed passengers were sent on another plane arrangements made three hours later

Varanasi Airport: शारजाह जाने वाले विमान का टायर खराब, दूसरे विमान से भेजे गए यात्री; तीन घंटे बाद हुआ इंतजाम

Tue, 28 Oct 2025 01:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 28 Oct 2025 01:24 PM IST
सार

Varanasi News: विमान से शारजाह जाने के लिए 84 यात्री थे। विमानन कंपनी की ओर से यात्रियों की सुविधा को देखते हुए विमान संख्या आईएक्स 187 को आईएक्स 183 बना कर 186 यात्रियों को शारजाह के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन
tire on Sharjah-bound plane failed passengers were sent on another plane arrangements made three hours later
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार की देर शाम एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान के टायर में खराबी पकड़ में आई। इसे देखते हुए सभी 102 यात्रियों को उतार दिया गया। यात्रियों को 2 घंटे 55 मिनट बाद दूसरे विमान से वाराणसी से शारजाह भेजा गया।

विज्ञापन


एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान संख्या आईएक्स 183 रविवार की रात को 8.50 बजे वाराणसी से शारजाह के लिए उड़ान भरने को तैयार था। विमान एप्रन से उड़ान भरने के की तैयारी कर रहा था, तभी चालक दल को टायर में खराबी की जानकारी मिली। इसके बाद विमान को ग्राउंड कर दिया गया और सभी यात्रियों को उतार लिया गया। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर तैनात तकनीकी टीम ने विमान की जांच की, जिसमें टायर में कई सारे स्क्रैच पाए गए थे। जिसकी तकनीकी टीम ने पुष्टि की। इसके बाद विमान को रद्द कर दिया गया। रात 11.45 बजे शारजाह जाने वाले दूसरे विमान संख्या आईएक्स 187 को भी निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्कशॉप न होने से रद्द हुआ विमान : विमानों में उपयोग होने वाला व्हील असेंबल होता है, जिसमें टायर और उसका धातु फ्रेम शामिल होता है। किसी भी कारणवश टायर फटने या खराब होने पर इसे बदला जाता है। इसके लिए एयरलाइन के पास स्पेयर व्हील और तकनीकी उपकरण मौजूद होने चाहिए। एयरपोर्ट पर वर्कशॉप न होने के कारण विमान की खराबी दूर नहीं की जा सकी।

खजुराहो के लिए सीजनल फ्लाइट शुरू
वाराणसी से खजुराहो का सफर अब महज 55 मिनट पूरा होगा। इस रूट के लिए इंडिगो की ओर से इस बार भी सीजनल सेवा शुरू की गई है। साल 2024 में भी 27 अक्तूबर से इस विमान का संचालन शुरू हुआ था और 29 मार्च 2025 में बंद हुआ था।

इस बार 26 अक्तूबर से इस विमान सेवा की शुरुआत हो गई। यह विमान सप्ताह में तीन दिन उड़ान भरेगा। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि इंडिगो का यह विमान वाराणसी से दोपहर 1.10 बजे रवाना होकर 2.05 बजे खजुराहो पहुंचेगा। यह उड़ान न केवल पर्यटकों के लिए सुविधाजनक साबित होगी, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को भी नया आयाम देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed