फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   tiranga

माउंट स्टोक पर तिरंगा फहराकर लौटा काशी का लाल

Fri, 09 Aug 2019 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
tiranga
वाराणसी। बीस हजार फीट ऊंचे माउंट स्टोक कांगड़ी पर तिरंगा फहराकर लौटने वाले पर्वतारोही मनोज यादव का काशीवासियों ने जोरदार स्वागत किया। कैंट रेलवे स्टेशन पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत करने के बाद चांदपुर चौराहा स्थित रामलीला मैदान पर भी उसके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां मनोज ने सभी का आभार जताते हुए माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने को अपना अगला लक्ष्य बताया।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से माउंट स्टोक कांगड़ी की यात्रा मनोज ने 21 जुलाई को बनारस से शुरू की थी। चांदपुर निवासी अखिलेश यादव और कौशल्या देवी के सुपुत्र मनोज ने बताया कि उसने माउंट स्टोक कांगड़ी पर तिरंगा फहराने का जो सपना देखा था वह पूरा हुआ।बताया कि इस मिशन में बाधाएं तो कई आई लेकिन हिम्मत न हारते हुए वह कामयाबी की राह पर बढ़ता गया। यूपी से इस अभियान में मनोज समेत केवल दो सदस्य थे जबकि इसके लिए देश भर से 12 सदस्यों का चयन किया गया था। मूल रूप से बलिया के बरवा गांव निवासी मनोज को रामलीला मैदान में पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय यादव, अपना दल युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष गगन प्रकाश यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, चांदपुर के ग्राम प्रधान आरडी यादव आदि ने उसका माल्यार्पण कर सम्मान किया। इस दौरान सभी ने इस सफलता के लिए बधाई दी तो मनोज ने इस मिशन में सहयोग के लिए अमर उजाला फाउंडेशन, जिलाधिकारी समेत अन्य लोगों का आभार जताया। कार्यक्रम में गणेश पाल, विजय पाल, नीरज पटेल, राजेश कनौजिया, विनोद सिंह, कांग्रेस नेत्री सरिता पटेल, भाजपा जिला महामंत्री अरविंद पटेल, दशरथ यादव समेत काफी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed