फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tips to get rid of jam and water logging

जाम और जल जमाव से निजात के लिए दिए सुझाव

Sun, 20 Jun 2021 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Tips to get rid of jam and water logging
पूर्वांचल रियल एस्टेट एसोसिएशन ने शनिवार को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर जल जमाव, सीवर समस्या, टूटी सड़कों से निजात और शहर के मानचित्र को जोन स्तर पर तैयार कर विकास करने का सुझाव दिया है। एस्टेट ने अमृत योजना के तहत वाराणसी महा योजना 2031 के मानचित्र में त्रुटियों को दूर कर शहर के नियोजित विकास के लिए जोनल प्लान तैयार करने की जरूरत बताई। योजनाओं को सफल बनाने में सरकार और प्रशासन के साथ-साथ जनता के सुझाव और भागीदारी को भी बहुत महत्वपूर्ण बताया। राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल से मुलाकात कर एसोसिएशन ने उनसे विकास को लेकर चर्चा की थी।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण के गठन के बाद से अब तक तीन मास्टर प्लान तैयार किए जा चुके हैं। बावजूद शहरवासियों को बरसात के मौसम में जाम और जल जमाव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गलियों में पत्थर के खंभों से सड़क निर्माण व ईंट की नालियां बनाई जा रही हैं। जिनका जीवन बहुत छोटा होता है। हर 2 से 3 साल में इसे दोबारा बनवाया जाता है। मुख्य सड़कों पर आधुनिक तकनीक का प्रयोग आवश्यक है। सड़क से पुराने तारकोल और गिट्टी को हटाने के लिए आधुनिक मशीनें इस्तेमाल करने की जरूरत है। जल्द ही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक का भी सुझाव दिया। प्रतिनिधिमंडल में संरक्षक ओम प्रकाश गुप्ता और गोविंद केजरीवाल अध्यक्ष अनुज डिडवानिया, अध्यक्ष आरसी जैन, उपाध्यक्ष संजीव शाह, संजीव अग्रवाल, महासचिव आकाश दीप, कोषाध्यक्ष जीत सिन्हा, संयुक्त सचिव प्रशांत केजरीवाल मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed