{"_id":"5eec459c1f24550730089e4c","slug":"tightening-screws-on-mau-mukhtar-gang-reward-announced-on-11-criminals","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ: मुख्तार गैंग पर कसा शिकंजा, 11 शार्गिदों पर इनाम घोषित, नगर पालिका टैक्सी स्टैंड पर अवैध वसूली पर हुई कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ: मुख्तार गैंग पर कसा शिकंजा, 11 शार्गिदों पर इनाम घोषित, नगर पालिका टैक्सी स्टैंड पर अवैध वसूली पर हुई कार्रवाई
Fri, 19 Jun 2020 10:27 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 19 Jun 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मऊ जिले में सक्रिय अवैध वसूली गैंग पर जिले की पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने मुख्तार अंसारी गैंग के 11 सदस्यों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। आरोप है कि नगर पालिका के टैक्सी स्टैंड का ये अवैध धनउगाही कर रहे थे।
विज्ञापन
नामी आरोपियों में सुरेश सिंह, शहर कोतवाली के भीटी मुहल्ले के निवासी सउद अब्बासी, हलधरपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी शिवेंद्र कुमार सिंह, शहर कोतवाली के प्रधान निवासी समर बहादुर, सरायलखंसी थाना क्षेत्र के इमलियाडीह निवासी अश्वनी कुमार सिंह, शहर कोतवाली के परदहां निवासी रिंकू सिंह,दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर बनौरा गांव निवासी महेंद्र चौहान, सरायलखंसी थाना क्षेत्र के नसोपुर गांव निवासी मखनचु यादव, गालिबपुर निवासी संतोष कुमार पुत्र कैलाश,आमारी गांव निवासी धीरज राय, शहर कोतवाली के परदहा निवासी मांधाता शुक्ला शामिल हैं।
विज्ञापन
सभी पर एसपी अनुराग आर्य ने गुरुवार की रात 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। साथ ही गैंग की सूची तैयार कराई है। एसपी की इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
