{"_id":"5c45c08cbdec22738563d464","slug":"tight-security-system-during-pravasi-bhartiya-sammelan-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अभेद्य सुरक्षा घेरे में एनआरआई सम्मेलन, एक प्रवासी भारतीय पर दो सुरक्षाकर्मी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभेद्य सुरक्षा घेरे में एनआरआई सम्मेलन, एक प्रवासी भारतीय पर दो सुरक्षाकर्मी तैनात
Tue, 22 Jan 2019 10:12 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Tue, 22 Jan 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
demo pic
सम्मेलन में शामिल होने वाले प्रवासी भारतीय काशी प्रवास के दौरान पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के साथ ही राज्य व केंद्रीय खुफिया इकाइयों के तीन स्तरीय अभेद्य सुरक्षा घेरे में रहेंगे। मेहमानों के ठहराव स्थल से लेकर आवाजाही के रूट पर पुलिस और खुफिया इकाइयों की नजर है।
आंकड़ों के अनुसार प्रति प्रवासी भारतीय दो सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। वहीं, शहर में पुलिस और खुफिया इकाइयों के डेढ़ हजार से ज्यादा जवान सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर पुलिस लाइन में फोर्स को ड्यूटी के बारे में एडीजी जोन पीवी रामाशास्त्री ने बताया।
एडीजी जोन ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ दुनिया के कोने-कोने से यहां छह हजार मेहमान आए हैं। वीवीआईपी की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर चूक न होने पाए और उनका सुरक्षा घेरा न टूटने पाए। इसके बाद पीएम की डमी फ्लीट ने बाबतपुर एयरपोर्ट से बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल तक ग्रैंड रिहर्सल किया।
विज्ञापन
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने कहा कि पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवान सुरक्षा व्यवस्था में कोई लापरवाही नहीं बरतेंगे और यातायात व्यवस्था पर भी पैनी नजर रखेंगे।

Trending Videos
एक नजर में
- 10 आईपीएस
- 20 एएसपी, 43 डीएसपी
- 4,000 दरोगा और सिपाहियों की संख्या
- 11,500 से अधिक जवान
- 10 कंपनी पीएसी और 12 कंपनी सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स
- 447 सीसी कैमरों से निगरानी
- 18 वॉच टॉवर से निगरानी
- एटीएस कमांडो, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड, एंटी माइंस डिटेक्शन यूनिट और अग्निशमन दस्ता