फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   thwo death in chandauli one murder and second died in accident in chakia shahabganj 

चंदौली: एक युवक की सोते समय हत्या, तो दूसरी जगह पिकअप ने किशोर को रौंदा

Sat, 23 May 2020 04:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 23 May 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
thwo death in chandauli one murder and second died in accident in chakia shahabganj 
demo pic

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक युवक हत्या कर दी, तो वहीं एक जगह पिकअप ने एक किशोर को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

शहाबगंज थाना के केरायगांव में शुक्रवार की रात घर मे सो रहे युवक कुंदन(18) की गला दबाकर हत्या कर दी। युवक का शव शनिवार की सुबह घर से कुछ दूर खेत मे मिला। सूचना पाकर एएसपी और सीओ सहित अधिकारियों की टीम पहुंची और छानबीन की।
विज्ञापन



दो भाइयों में छोटा कुंदन यादव पुत्र सारनाथ शुक्रवार की रात परिवार वालों के साथ खाना खाकर सो गया। सुबह कुंदन बिस्तर पर नहीं मिला। यह देख परिवारीजन चिंतित हो गए। इसी बीच कुछ लोग घर से कुछ दूर खेतों के पास गए तो कुंदन मृत अवस्था मे पड़ा मिला। कुंदन के गले पर रस्सी के निशान पड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिकअप की चपेट में आकर किशोर की मौत
चकिया कोतवाली क्षेत्र के चकिया नौगढ़ मार्ग पर शनिवार की सुबह तेज रफ्तार पिकअप ने शौच करने जा रहे दो किशोरों को रौंद दिया। इस घटना में एक किशोर की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गरला गांव निवासी प्रमोद विश्वकर्मा(16) और राकेश बिंद(15) शनिवार की सुबह शौच के लिए सड़क के दूसरी तरफ जा रहे थे। वे सड़क पार कर रहे थे कि तेज रफ्तार पिकअप ने दोनों को टक्कर मार दी।

घटना के बाद लोग मौके पर पहुंचते इससे पहले ही चालक वाहन को छोड़कर भाग गया। इस घटना में प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राकेश की सांसे चल रही थी। ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही पिकअप कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed