{"_id":"65c4ae5e32df64a3030d546f","slug":"three-year-old-innocent-died-due-to-collision-with-tractor-in-varanasi-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: ट्रैक्टर की टक्कर से तीन साल की मासूम की मौत, घर के बाहर खड़ी थी बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: ट्रैक्टर की टक्कर से तीन साल की मासूम की मौत, घर के बाहर खड़ी थी बच्ची
Thu, 08 Feb 2024 04:05 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 08 Feb 2024 04:05 PM IST
सार
हादसा वाराणसी के दानगंज चोलापुर थाना क्षेत्र के बेला पहाड़िया मार्ग पर हुआ। टेकारी गांव में सड़क किनारे एक बच्ची अपने घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
varanasi news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दानगंज चोलापुर थाना क्षेत्र के बेला पहाड़िया मार्ग स्थित टेकारी गांव में सड़क किनारे घर के सामने खड़ी तीन साल की मासूम की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। घटना को लेकर घर में कोहराम मचा है। मासूम घर की इकलौती पुत्री थी।
विज्ञापन
यह है मामला
टेकरी के रहने वाले मुकेश वर्मा की 3 साल की बेटी सोनाक्षी घर के बाहर सड़क के किनारे खड़ी थी। सड़क के दूसरी तरफ उसके दादा रामजीयावन वर्मा मछली खरीद रहे थे मां घर के सामने बैठी थी। बेला की तरफ से ट्रैक्टर ईंट लादकर वाराणसी पहाड़िया के तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान सड़क किनारे खड़ी सोनाक्षी ट्रैक्टर के चपेट में आ गई। जिससे सोनाक्षी को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर भागने लगा। इस पर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
बच्ची के दादा रामजीयावन वर्मा ने बताया कि पुत्र मुकेश वर्मा की मात्र इकलौती पुत्री सोनाक्षी थी। मुकेश वर्मा की शादी मरुई सिंधोरा में हुई थी, जिससे सोनाक्षी का जन्म हुआ था। मुकेश के पास और कोई पुत्र- पुत्री नहीं है। घटना को लेकर घर में कोहराम मचा है। सोनाक्षी की मां पूजा का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को हिरासत में लिया है।