फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three-tier barricading in no-vehicle zone newspapers milk gas delivery vehicles exempted from ban

माघ मेला: नो व्हीकल जोन में तीन स्तरीय बैरिकेडिंग, अखबार, दूध, गैस वाहनों को प्रतिबंध से छूट; जानें खास

Thu, 08 Jan 2026 06:28 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 08 Jan 2026 06:28 AM IST
सार

Varanasi News: पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने माघ मेला का लेकर काशी में प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने मातहतों को भीड़ प्रबंधन से लेकर सड़क सुरक्षा और यातायात दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Three-tier barricading in no-vehicle zone newspapers milk gas delivery vehicles exempted from ban
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माघ मेला के दौरान संभावित पलट प्रवाह को देखते हुए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बुधवार को मैदागिन-गोदौलिया तक लागू नो व्हीकल जोन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एंबुलेंस और आवश्यक वस्तुओं-जैसे अखबार, दूध, गैस तथा बैंक कैश वाहन को नो व्हीकल जोन से मुक्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही नो व्हीकल जोन के पालन के लिए त्रिस्तरीय बैरिकेडिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


श्रद्धालुओं व आमजन की सुविधा तथा सुगम यातायात के लिए वाहनों की पार्किंग हेतु कुल 21 पार्किंग स्थल और 10 होल्डिंग एरिया चिह्नित किए गए हैं। मैदागिन से गोदौलिया चौराहा होते हुए रामापुरा तक पैदल भ्रमण के दौरान पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
विज्ञापन


श्रद्धालुओं के सुगम व सुरक्षित दर्शन को देखते हुए घोषित नो-व्हीकल जोन का कड़ाई से पालन कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। सार्वजनिक मार्गों पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त व प्रभावी कार्रवाई करने और पुनः अतिक्रमण न होने देने के संबंध में भी स्पष्ट निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीपी ने किया निरीक्षण

पुलिस आयुक्त ने बताया कि भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया के उद्देश्य से संवेदनशील स्थलों पर वॉच टॉवर स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। नदी क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए बैरिकेडिंग कराए जाने के निर्देश दिए गए। नावों पर लाइफ जैकेट का उपयोग अनिवार्य रहेगा और ओवरलोडिंग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। 

श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों से निरंतर संवाद, मार्गदर्शन और सूचना प्रदान करने के लिए पुलिसकर्मियों को लाउड हेलर और पीए सिस्टम का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मौके पर समुचित ब्रीफिंग देने तथा श्रद्धालुओं के साथ विनम्र, सहयोगात्मक और संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी, एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed