{"_id":"67ed15fbdcf25d44270330b4","slug":"three-thousand-birth-death-certificates-made-in-30-hours-work-interrupted-due-to-server-down-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 30 घंटे में बने 3 हजार जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, सर्वर डाउन होने से काम था बाधित; लोगों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 30 घंटे में बने 3 हजार जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, सर्वर डाउन होने से काम था बाधित; लोगों को राहत
Wed, 02 Apr 2025 04:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 02 Apr 2025 04:35 PM IST
सार
नगर निगम का सर्वर डाउन होने से लोगों को जन्म और मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विभागों के चक्कर लगा रहे थे। सर्वर ठीक होते ही निगम कर्मियों ने पेडिंग प्रमाण-पत्र को बना दिया।
विज्ञापन
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Nagar Nigam Varanasi: नगर निगम ने 30 घंटे में सर्वर डाउन होने से लंबित 5000 में से 3000 जन्म एवं मृत्यु के प्रमाण पत्र 24 ऑपरेटरों की मदद से बनवाए गए। अवकाश वाले दिन भी लंबित आवेदनों का निपटारा हुआ। बाकी बचे प्रमाण पत्र भी इस सप्ताह तक बना दिए जाएंगे।
विज्ञापन
आगामी दिनों में ऐसी समस्या न हो। इसे लेकर विशेष कार्ययोजना बनाई जा रही है। इससे कोई भी आवेदन लंबित नहीं होंगे। मुख्य सर्वर डाउन होने के कारण नगर निगम में बीते छह माह से जन्म मृत्यु के प्रमाण पत्र लंबित थे।
विज्ञापन
इसके चलते कई बच्चों के स्कूलों में प्रवेश को लेकर संकट खड़ा हो गया है। साथ ही इसे लेकर पार्षदों के यहां भी शिकायतें आ रही हैं। इसमें नाम संशोधन, नया प्रमाण पत्र बनवाने, स्पेलिंग मिस्टेक जैसे आवेदन होते हैं। 21 दिन के भीतर बनने वाले पत्र तीन से चार माह का समय लग रहा है।
विज्ञापन
आम जनता पर ध्यान न देकर रसूखदारों के प्रमाण पत्र तत्काल जारी कर दिए जा रहे हैं। अब एक बार फिर इसे लेकर जिम्मेदारी तय हुई है। पहले चरण में लंबित आवेदनों का निपटारा होगा। इस दौरान आने वाले नए आवेदनों की प्रक्रिया शुरू होगी ताकि निर्धारित अवधि में काम पूरा हो जाए।