फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   three policemen of Shivpur police station in Varanasi suspended for Liquor and beer shop open in lockdown

कार्रवाईः लॉकडाउन में शटर उठवाकर बिकवा रहे थे शराब और बीयर, वाराणसी में शिवपुर थाने के तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

Thu, 03 Jun 2021 04:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 03 Jun 2021 04:19 PM IST
सार

30 मई की रात शिवपुर थाना के गिलट बाजार चौकी के 25 मीटर की दूरी पर लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए शराब ठेके से एक व्यक्ति द्वारा शटर उठवाकर नीचे से शराब आदि की बिक्री की जा रही थी। पुलिसकर्मियों के सामने हो रहे इस कृत्य का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। 

विज्ञापन
three policemen of Shivpur police station in Varanasi suspended for Liquor and beer shop open in lockdown
सस्पेंड

विस्तार

 पिछले दिनों अलीगढ़ में शराब पीने से कई लोगों  की जान चली गई। पुलिस और आबकारी पर गंभीर आरोप भी लगे और थानेदार सहित कई पुलिसकर्मियों को निलंबित करते हुए जांच बैठा दी गई थी। इसके बावजूद भी पुलिस की कार्यशैली में बदलाव नहीं आ रहा है। कुछ ऐसा ही मामला वाराणसी पुलिस कमिश्ररेट में सामने आया है।

विज्ञापन


लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए शटर उठवाकर शराब और बीयर बिकवाने के मामले में शिवपुर थाने के तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। यही नहीं, पुलिसकर्मियों पर विभागीय जांच भी बैठा दी गई है।
विज्ञापन


डीसीपी वरूणा जोन विक्रांत वीर ने वायरल एक वीडियो की जांच के बाद पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने और पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में हेड कांस्टेबल संजय कुमार सिंह, आरक्षी रविकांत सरोज, आरक्षी धनंजय को निलंबित कर दिया है। वहीं लचर पर्यवेक्षण पर शिवपुर थाना प्रभारी को भी चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, 30 मई की रात शिवपुर थाना के गिलट बाजार चौकी के 25 मीटर की दूरी पर लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए शराब ठेके से एक व्यक्ति द्वारा शटर उठवाकर नीचे से शराब आदि की बिक्री की जा रही थी।

पुलिसकर्मियों के सामने हो रहे इस कृत्य का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कैंट एसीपी अभिमन्यु मांगलिक ने जांच बैठाई तो तीन पुलिसकर्मियों की संलिप्ता सामने आई। विभाग के प्रति उदासीनता, लापरवाही, स्वेच्छाचारिता बरतने के  आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed