{"_id":"5bf51968bdec2269a4150cc6","slug":"three-police-personnel-suspended-in-case-of-mirzapur-outrage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुरः विहिप की शोभायात्रा में बवाल मामले में कोतवाल सहित तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुरः विहिप की शोभायात्रा में बवाल मामले में कोतवाल सहित तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Wed, 21 Nov 2018 09:13 PM IST
विज्ञापन
अभी भी पुलिस तैनात
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यूपी के मिर्जापुर जिले के मुकेरी बाजार में मंगवार शाम विहिप की शोभायात्रा के दौरान हुए बवाल को लेकर कड़ा कदम उठाया गया है। मामले में कटरा कोतवाल और दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया। एसपी शालिनी ने कटरा कोतवाल संतोष सिंह व दो सिपाहियों को लापरवाही बरतने के आरोप में देर रात निलंबित कर दिया। क्योंकि उन्होंने बगैर अनुमति जुलूस निकलने दिया था।
उनके स्थान पर पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर भुवनेश्वर पांडेय को कटरा का नया कोतवाल बनाया गया है। उधर तहरीर के आधार पर 25 नामजद व सौ अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने बलवा, मारपीट, गाली गलौज, दंगा भड़काने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर पांच को गिरफ्तार कर लिया है।
25 नवंबर को अयोध्या में होने वाले आयोजन के पूर्व विहिप की ओर से मंगलवार को शोभायात्रा निकाली जा रही थी। रैली जैसे ही मुकेरी बाजार के गुरहट्टी चौराहे पर पहुंची थी कि वहां सजाए गए झालर में झंडा फंसने से झालर टूट गया। इसी को लेकर विहिप के कार्यकर्ताओं एवं दूसरे समुदाय के लोगों के बीच मारपीट व पत्थरबाजी हो गई थी।
विज्ञापन
इस बीच अफरातफरी भी मची। विहिप पदाधिकारी मंगलवार को ही बारावफात के जुलूस निकालने पर पाबंदी की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। लेकिन डीएम, एसपी जुलूस पर रोक लगाने के लिए तैयार नहीं हुए। कहा कि जो परंपरा है वह जारी रहेगी। उधर मंगलवार की रात में ही कई स्थानों पर दबिश देते हुए पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
अन्य लोगों की तलाश जारी है। पूरे मामले की वीडियो रिकार्डिंग कराई गई है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी शालिनी ने कहा कि बवाल के मामले में 25 नामजद तथा सौ अज्ञात के खिलाफ बलवा समेत अन्य आरोप में मुकदमा पंजीकृत करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।

सड़क पर नजर आ रहे थे ईंट पत्थर
सड़कों पर बिखरे पड़े ईंट पत्थर
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की देर रात घर जा रहे लोगों पर ताने मारते हुए जा रहे एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। उसकी बाइक भी तोड़ दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को घर भेजवाया। घायल ने कोई तहरीर नहीं दी है। उधर कुछ उपद्रवियों ने एक धर्मस्थल पर पथराव भी किया। जिससे वहां फोर्स लगा दी गई है।
इससे पहले मंगलवार शाम विहिप के जुलूस के दौरान हुए बवाल से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। पथराव के दौरान मोहल्ले के लोग अपनी-अपनी दुकानें बंदकर घरों में छिप गए। करीब एक घंटे तक हुए पथराव के दौरान पूरे सड़क पर सन्नाटा पसर गया। पानदरीबा, गनेशगंज, मुकेरी बाजार, गुरहटटी चौराहा, धुंधी कटरा, इमरती रोड, मकरी खोह आदि इलाके में सन्नाटा छाया रहा।
पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। घटना के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी के अलावा एक दर्जन थाने की फोर्स मौजूद रही। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र और मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, भाजपा नगर अध्यक्ष ने लोगों के समझाने का प्रयास किया। लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने और देर रात तक वहीं बैठकर नारेबाजी करते रहे।
बवाल के बाद शाम करीब सात बजे घटना स्थल पर पहुंची एसपी शालिनी को देखते ही विहिप कार्यकर्ता नाराज हो गए थे।

सुस्त रहा खुफिया विभाग
मौके पर फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
नगर के मकरी खोह में कई बार जुलूस के दौरान बवाल हो चुका है। पथराव भी हुआ है। इसकी जानकारी जिला प्रशासन तथा खुफिया विभाग को थी, लेकिन खुफिया विभाग इस मामले में सुस्त रहा। जिससे जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों को इसका अंदाजा नहीं रहा और घटना घट गई।
काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि डीएम और एसपी को फोनकर मुकेरी बाजार में हुए बवाल की पूरी जानकारी की गई है। जो भी इस मामले में दोषी हो उसके विरुद्घ तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया जाएगा। जिससे आगे किसी तरह का बवाल नहीं हो।
विहिप के जिलाध्यक्ष रामचंद्र शुक्ला साजिश के तहत शोभायात्रा पर पथराव किया गया। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। बुधवार को नगर में किसी भी प्रकार के जुलूस पर पाबंदी की मांग की गई है। मिर्जापुर बंद का आह्वान किया गया है।