फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three people injured in road accident due to uncontrolled car overturning in varanasi

वाराणसी में हादसा: कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित होकर बीच रोड पर पलटी कार, पिता व दो पुत्र घायल

Thu, 16 May 2024 06:44 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 16 May 2024 06:44 PM IST
सार

वाराणसी में कार के सामने अचानक कुत्ते के आने से हादसा हो गया। कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में पिता के साथ कार में सवार दो बेटे भी घायल हो गए। 

विज्ञापन
Three people injured in road accident due to uncontrolled car overturning in varanasi
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के मिर्जामुराद क्षेत्र के डंगहरिया ग्राम स्थित नेशनल हाईवे पर गुरुवार को कुत्ते को बचाने के चक्कर में एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर रोड पर पलट गई। हादसे में कार सवार पिता व दो पुत्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस क्रेन की मदद से कार को सीधी कराई और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। कार कच्छवां रोड से वाराणसी की तरफ जा रही थी। 

विज्ञापन


यह है मामला
भदोही जिले के गोपीगंज के ग्राम थानी पट्टी निवासी विजय शुक्ला अपने दो पुत्रों आयुष व शुभम के साथ कार में सवार होकर किसी काम से वाराणसी जा रहे थे। इसी दौरान मिर्जामुराद क्षेत्र के डंहगरिया गांव स्थित एक पेट्रोल पंप के पास नेशनल हाईवे पर गुजरते समय अचानक एक कुत्ता आ गया, जिससे अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। 
विज्ञापन


हादसे में कार सवार पिता व दोनों पुत्र घायल हो गए। संयोग अच्छा रहा कि घटना के समय कोई अन्य वाहन नहीं जा रहा था, वरना बड़ी घटना हो सकती थी। घायल विजय शुक्ला (50) व दोनों पुत्र आयुष व शुभम का उपचार कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed