{"_id":"5b1d61404f1c1bf76e8b761b","slug":"three-people-include-father-and-son-killed-from-thunderbolt-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान से बरसी आफत, मिर्जापुर में बिजली गिरने से पिता-पुत्र सहित तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान से बरसी आफत, मिर्जापुर में बिजली गिरने से पिता-पुत्र सहित तीन की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर/सोनभद्र
Updated Mon, 11 Jun 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मिर्जापुर में बिजली गिरने पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं सोनभद्र में बिजली के चपेट में आने से चार लोग झुलस गए। इन लोगों अस्पताल पहुंचाया गया।
मिर्जापुर जिले के अहरौरा क्षेत्र के लतीफपुर निवासी दो वर्षीय राजाबाबू रविवार की शाम चार बजे घर के बाहर पिता मल्लू (30) के साथ खेल रहा था। इसी दौरान बारिश होने लगी। इस पर मल्लू बेटे को लेकर कच्चे घर में चला गया। इसी दौरान बिजली गिरने से दोनों की मौत हो गई।
वहीं रामपुर ढबही गांव निवासी रामवृक्ष यादव (60) जानवरों को चराते समय बिजली गिरने से जान गंवा बैठे। जानकारी होने पर तहसीलदार चुनार सुरेंद्र बहादुर सिंह ने क्षेत्रीय लेखपाल के संग मुआयना कर रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन
उधर, सोनभद्र के रामगढ़ क्षेत्र में रविवार की दोपहर बाद बिजली गिरने से चार लोग झुलस गए। झुलसने वालों में लालती (26) और श्रीकांती (38) के अलावा पन्नूगंज थाना क्षेत्र के तुर्ती गांव के छांगुर (35), पुरना कलां गांव की रीना (16) शामिल हैं।