{"_id":"5cf67dd4bdec22070d45b13d","slug":"three-lady-bikers-reached-varanasi-from-surat-gujrat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुजरात से बनारस तक बाइक से पहुंची 3 महिलाएं, नारी सशक्तीकरण का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात से बनारस तक बाइक से पहुंची 3 महिलाएं, नारी सशक्तीकरण का दिया संदेश
Tue, 04 Jun 2019 07:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 04 Jun 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
बनासर पहुंची डाॅ सारिका, जीना शाह और रूतेल पटेल।
- फोटो : अमर उजाला
नारी सशक्तीकरण का संदेश लेकर गुजरात के सूरत से बाइक पर सवार होकर बनारस पहुंची तीन महिलाओं का जोरदार स्वागत किया गया। महिलाओं ने वाराणसी में आकर शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
तीनों महिलाएं डॉ सारिका मेहता, जीना शाह और रुतेल पटेल, मंगलवार की सुबह कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में रामनगर पहुंची। इस दौरान नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां उनका जोरदार स्वागत किया। उसके बाद वह शास्त्री आवास पहुंची। यहां उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री जी के आवास का अवलोकन किया।
विज्ञापन
तीनो युवतियां मंगलवार शाम को दशाश्वमेध घाट पर आरती देखेंगी। इसके बाद बुधवार सुबह नेपाल के लिए रवाना हो जाएंगी। तीनों युवतियां इस दौरान ये बाइक से 25 देशों की यात्रा करेंगी।
विज्ञापन