फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three infected found in Lal Bahadur Shastri Hospital Ramnagar...

नवनियुक्त 138 पुरुष शिक्षकों को विद्यालय आवंटित

Mon, 02 Nov 2020 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Three infected found in Lal Bahadur Shastri Hospital Ramnagar...
वाराणसी। 69000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में नियुक्ति पत्र पाने वाले 204 नव नियुक्त शिक्षकों में रविवार को 138 पुरुष शिक्षकों को रोस्टर के आधार पर परिषदीय स्कूलों का आवंटन किया गया। सूची चस्पा होते ही इसे देखने के लिए शिक्षकों की बेचैनी बढ़ी रही। जिन्हें नजदीक ब्लॉकों में व साधन युक्त रास्ते पर स्कूल मिला, वह तो खुश नजर आए, लेकिन जिन्हें सुदूर ब्लॉकों में मिला, वह हताश दिखे और कैसे वहां जाएंगे, इसका प्लान बनाते दिखे।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय में रविवार को पुरुष शिक्षकों को स्कूल आवंटन की सूची का प्रकाशन किया गया। परिसर के बाहरी हिस्से पर जैसे ही सूची चस्पा की गई किसे कौन सी जगह मिली इसे देखने के लिए होड़ सी लगी रही। अधिकांश शिक्षकों को आराजीलाइन, चोलापुर, सेवापुरी, बड़ागांव, पिंडरा ब्लाक के स्कूल आवंटित हुए। बीएसए राकेश सिंह ने बताया कि 140 पुरुष शिक्षकों को उनका स्कूल आवंटित कर दिया गया है। संबंधित जगह पर वह सोमवार व मंगलवार को रिपोर्टिंग करेंगे। जिले में तैनाती पाने वाले 140 में दो नवनियुक्त शिक्षकों के प्रमाण पत्रों में कुछ त्रुटियों के चलते उनका नियुक्ति पत्र रोका गया है। इससे पहले गुरुवार को महिला व दिव्यांग नव नियुक्त शिक्षकों के स्कूल आवंटन में पांच नवनियुक्त शिक्षकों का नियुक्ति पत्र रोका गया था। इन सभी शिक्षकों की तैनाती के संबंध में शासन से दिशा निर्देश मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed