फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three couple again marriage in group marriage ceremony

सामूहिक विवाह समारोह में सीएम के सामने फिर करा दी तीन जोड़ों की शादी 

Mon, 09 Jul 2018 09:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Mon, 09 Jul 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
Three couple again marriage in group marriage ceremony
पहले हुई शादी का कार्ड
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अफसरों की मनमानी-बेध्यानी चल रही है। सोनभद्र में हुए शनिवार को डायट परिसर में धूमधाम से आयोजित 1001 कन्याओं के विवाह समारोह में अधिकारियों ने तीन जोड़ों की शादी दोबारा करवाने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उन्हें सामूहिक तौर पर आशीर्वाद भी दिलवा दिया।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने एक माह पूर्व इस आयोजन का निर्णय लिया था। विभागीय अधिकारियों के साथ ग्राम प्रधानों को भी लड़कियां चिह्नित करने की जिम्मेदारी दी गई थी। जिम्मेदार इस प्रक्रिया के शुरू होने से अंत तक फर्जीवाड़ा करते रहे। मामले और भी बताए जा रहे हैं पर फिलहाल तीन सामने आ गए हैं। 
विज्ञापन


राबर्ट्सगंज ब्लॉक के सलखन गांव की शिमला पुत्री रामनिहोर की शादी रामचंद्र पुत्र रामलखन गुप्ता निवासी कनहरा के साथ 19 जून को हुई थी। नगवां ब्लॉक के सरईगाढ़ की संगीता कुमारी पुत्री मोलन की शादी चंदौली के जमसोत गांव के अमरनाथ पुत्र रामवृक्ष के साथ 10 मई को हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह बभनी ब्लॉक के डूमरहर गांव की देवंती पुत्री राम विचार गोड़ की शादी जून में मध्यप्रदेश के बरहपान गांव में हुई थी। 

वाहवाही के लिए प्रधानों को धमकाया

Three couple again marriage in group marriage ceremony
शादी कार्ड
मुख्यमंत्री से वाहवाही लेने के चक्कर में 1001 के आंकड़े तक पहुंचने के लिए विकास भवन के एक अफसर न सिर्फ प्रधानों को धमकाते रहे, बल्कि खंड विकास अधिकारियों से प्रतिदिन जवाब तलब करते रहे। इससे नाराज प्रधान संगठन एक दिन के धरने पर बैठ गया था।

दूसरी तरफ डीएम पात्र जोड़ों का विवाह कराने के लिए अफसरों को लगातार नसीहत देते रहे। जिले की प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय ने कहा है कि उन्हें दोबारा शादी कराने के बारे में शिकायतें मिली हैं। सूची तलब कराकर एक-एक परिवार का सत्यापन कराऊंगी।

उधर, जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह का कहना है कि दोबारा शादी कराने में जिसका नाम आएगा, उसका मैरिज सर्टिफिकेट दिखवा लेंगे। गडबड़ी करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed