फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three children drown in a bauli in sonbhadra

सोनभद्र में दो सगे भाई सहित तीन मासूम बाउली में डूबे, दो के शव बरामद

Sat, 09 Dec 2017 08:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र Updated Sat, 09 Dec 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
Three children drown in a bauli in sonbhadra
डूबे बच्चों को निकालने का प्रयास करते लोग - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के भलपहरी गांव में शनिवार की शाम एक व्यक्ति की बाउली में दो सगे भाई सहित तीन बच्चे डूब गए। उनमें से दो बच्चों के शव बाउली से बरामद हो गए हैं। लापता तीसरे बच्चे की तलाश बाउली के साथ ही आसपास के इलाकों में ग्रामीण कर रहे हैं।
विज्ञापन


तीनों बच्चों को एक बालिका ने बाउली में डूबते देखा तो उसने उनके परिवार वालों को इसकी जानकारी दी थी। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। भलपहरी गांव निवासी गर्जन कच्ची बाउली उसके घर से करीब तीन सौ मीटर दूरी पर है।
विज्ञापन


शनिवार की शाम गर्जन का बेटा अर्जुन (6), अरविंद (12) और गांव के ही पुरुषोत्तम का पुत्र मनमोहन (12) बाउली की ओर मवेशी चराने गए थे। इस दौरान वे खेलते-खेलते बाउली के पास पहुंच गए। इस दौरान उनका पैर फिसल गया और तीनों बाउली में गिरकर डूबने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों को बाउली में डूबते मनमोहन की बहन चंदा (7) ने देखा तो उसने इसकी जानकारी अपने घर जाकर दी। इसकी जानकारी गर्जन के घर भी दी गई। दोनों परिवार के सदस्यों के साथ ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

ग्राम प्रधान जगदीश सिंह सहित अन्य ग्रामीणों की मदद से घंटों तलाश के बाद अर्जुन और मनमोहन का शव बरामद किया गया। लेकिन अर्जुन के भाई अरविंद का पता नहीं चल सका।


अरविंद की तलाश बाउली के साथ ही गांव के अन्य क्षेत्रों में की जा रही है। लेकिन अब तक उसके बारे में जानकारी नहीं मिली। उधर बभनी थाना पुलिस ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed