फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three brothers borrowed jewelry worth RS 2.25 crores threatening to demand money

Varanasi: तीन भाइयों ने 2.25 करोड़ के गहने उधार लिए, पैसा मांगने पर दे रहे धमकी, आभूषण कारोबारी ने किया मुकदमा

Wed, 29 Mar 2023 11:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 29 Mar 2023 11:37 PM IST
सार

वाराणसी के रेशम कटरा के एक आभूषण कारोबारी ने अर्दली बाजार स्थित चंद्रा आभूषण के प्रोपराइटर और सगे भाई कृष्णा सिंह, आकाश सिंह और सागर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
Three brothers borrowed jewelry worth RS 2.25 crores threatening to demand money
वाराणसी के कैंट थाने में मुकदमा दर्ज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी के रेशम कटरा के एक आभूषण कारोबारी से तीन भाइयों ने सवा दो करोड़ रुपये के गहने उधार लिए। पैसे देने की बारी आई तो तीनों भाइयों ने कारोबारी को चेक दिया, जो बैंक में बाउंस हो गया। कारोबारी ने फिर पैसा मांगा तो उसे मारपीट कर असलहा सटाकर जन से मारने की धमकी दी गई। प्रकरण को लेकर कारोबारी की तहरीर के आधार पर कैंट थाने में अर्दली बाजार स्थित चंद्रा आभूषण के प्रोपराइटर और सगे भाई कृष्णा सिंह, आकाश सिंह और सागर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


रेशमकटरा निवासी आभूषण कारोबारी विकास सेठ के अनुसार, अर्दली बाजार स्थित चंद्रा आभूषण के प्रोपराइटर से उनका व्यावसायिक संबंध है। विगत कई वर्षों से चंद्रा आभूषण के प्रोपराइटर कृष्णा सिंह, आकाश सिंह और सागर सिंह से सोने-चांदी के लाखों रुपये मूल्य के आभूषण का क्रय-विक्रय होता चला आ रहा है।

विज्ञापन

एलटी कॉलेज परिसर में आरोपियों ने की मारपीट

लाखों के माल का आदान-प्रदान उधारी व कच्चे बिल पर होता है। विकास ने बताया कि वह अब तक दो करोड़ 25 लाख रुपये के सोने के गहने उधार कृष्णा, आकाश और सागर को दे चुके हैं। पैसा मांगने पर उन्हें दो करोड़ रुपये का चेक दिया गया, लेकिन वह बाउंस हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्या आकांक्षा दुबे को मिलेगा इंसाफ? मां ने आंचल फैलाकर सीएम योगी से की CBI जांच की मांग

इसकी सूचना उन्होंने तीनों भाइयों को दी। इस पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही एलटी कॉलेज परिसर में मारापीटा और धमकाया गया। मुकदमे में फंसा कर जेल भिजवाने की धमकी भी मिली। अब अज्ञात लोगों को पीछे लगा दिया गया है। इससे वह और उनका परिवार भयभीत है।अनहोनी की आशंका से डरा है।

इंस्पेक्टर कैंट प्रभुकांत ने कहा कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।-

27 लाख के गहने लेकर नहीं दिए पैसे

इंडिया ज्वेलर्स के मार्केटिंग कर्मचारी अभिषेक चौधरी ने अर्दली बाजार स्थित चंद्रा ज्वेलर्स के मालिक प्रशांत सिंह बढ़वार के खिलाफ कैंट थाने में धमकाने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है। अभिषेक ने पुलिस को बताया कि उसकी फर्म से प्रशांत सिंह बढ़वार के अधिष्ठान द्वारा लगातार गहने खरीदे जाते हैं। भुगतान भी किया जाता था।

विगत पांच-छह महीने से प्रशांत सिंह बढ़वार कभी बिल देते थे या कभी बकाया लगा देते थे। अभिषेक ने कहा कि इस वजह से प्रशांत के ऊपर उनकी फर्म का 27 लाख रुपया बकाया हो गया है। बकाया पैसा मांगने पर पहले तो प्रशांत ने टालमटोल किया। अब धमका रहे हैं। इंस्पेक्टर कैंट प्रभुकांत ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed