Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three athletes from Vidyapeeth won four medals in arm wrestling

Varanasi News: आर्म रेसलिंग में विद्यापीठ के तीन खिलाड़ियों ने जीते चार पदक

Fri, 20 Nov 2026 02:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Three athletes from Vidyapeeth won four medals in arm wrestling
काशी विद्यापीठ के आठ खिलाड़ियों ने सुभारती यूनिवर्सिटी मेरठ में हुई अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में दो रजत और दो कांस्य पदक जीते। इस प्रतियोगिता में विद्यापीठ के तीन खिलाड़ियों ने चार पदक जीते। विद्यापीठ क्रीड़ा परिषद की सचिव डॉ. ऊर्जस्विता सिंह ने बताया कि विद्यापीठ की टीम 16 नवंबर को प्रतियोगिता में खेलने के लिए सुभारती यूनिवर्सिटी मेरठ पहुंची थी। 100 किलोग्राम से कम भार वर्ग में ओम यति ने दो कांस्य पदक हासिल किए। 75 किलोग्राम से कम भारवर्ग में रुद्र चतुर्वेदी ने एक रजत पदक जीता। वहीं, 70 किलोग्राम से कम भारवर्ग में सत्य प्रकाश सिंह ने भी एक रजत पदक अपने नाम किया। टीम के कोच और मैनेजर डॉ दिनेश कुमार सिंह रहे जबकि प्रभारी डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed