फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Thousands stolen from army's house

फौजी के घर हजारों की चोरी

Tue, 29 Sep 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Thousands stolen from army's house
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव के बघवा टोला स्थित सेना के जवान के घर का ताला तोड़कर चोरों ने चार दिन पूर्व देर रात 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक, तीस पीस कारतूस, 50 हजार नगदी समेत हजारों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया था। पड़ोसियों की सूचना पर प्रयागराज से मंगलवार को पहुंचे जवान के छोटे भाई ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है। सेना के जवान वीरेंद्र सिंह भोपाल में तैनात हैं। जबकि उनके छोटे भाई निखिल कुमार सिंह प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। इस दौरान स्थानीय गांव स्थित उनके घर का ताला बंद था। बीते 25 सितंबर की रात को चोरों ने उनके मकान को निशाना बनाया। कमरे में रखे बक्से एवं आलमारी का ताला तोड़ दिया। साथ ही 50 हजार नगदी, 12 बोर की बंदूक एवं 30 पीस कारतूस के साथ हजारों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। मकान का गेट खुला होने पर पड़ोसियों ने फोन से इसकी सूचना गृहस्वामी को दी। सूचना मिलते ही जवान का छोटा भाई जब घर पहुंचा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed