{"_id":"56fd8a4b4f1c1b6e4ff00123","slug":"this-roused-snvrega-baupur-kalikadham-route-from-tirahe","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगी आस, संवरेगा भाऊपुर तिराहे से कालिकाधाम मार्ग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगी आस, संवरेगा भाऊपुर तिराहे से कालिकाधाम मार्ग
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
Updated Fri, 01 Apr 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंसा-पंचक्रोशी मार्ग के भाऊपुर तिराहे से कालिकाधाम चौराहे तक की खस्ताहाल सड़क जल्द संवरेगी। सात साल के लंबे इंतजार के बाद इस सड़क को दुरुस्त करने की सुध आखिरकार पीडब्ल्यूडी ने ले ली है। 11 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण के लिए शासन ने 95 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक हफ्ते भर के अंदर सड़क का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
भाऊपुर तिराहे से कालिकाधाम चौराहे तक सड़क खस्ताहाल होने से लंबे समय से परेशान लोगों को अब जल्द राहत मिलने वाली है। पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल का विधानसभा क्षेत्र होने के बावजूद पहली बार पीडब्ल्यूडी ने इस सड़क की सुध ली है जबकि सात सालों से ग्रामीण इसे दुरुस्त कराए जाने की मांग कर रहे थे।
भाऊपुर-कालिकाधाम मार्ग दो प्रमुख तीर्थस्थलों को जोड़ता है। पंचक्रोशी का तीसरा पड़ाव रामेश्वर महादेव और सिद्धपीठ मां कालिका धाम मंदिर इसी मार्ग पर है, जहां हजारों तीर्थयात्रियों का आवागमन होता है। सड़क के जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। गड्ढों में फंसकर आए दिन दुर्घटनाएं भी होती हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता कृपा शंकर वर्मा ने बताया कि भाऊपुर-कालिकाधाम मार्ग की 11 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण सप्ताह भर के अंदर शुरू करा दिया जाएगा। इसके लिए शासन से धनराशि स्वीकृत हो चुकी है।