फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   This is the arrangement for admission on the second Monday of Sawan, there will be no Sparsh Darshan

Sawan 2nd Somvar 2023: सावन के दूसरे सोमवार को प्रवेश के लिए ये हैं नियम, नहीं होंगे स्पर्श दर्शन

Sun, 16 Jul 2023 10:18 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 16 Jul 2023 10:18 AM IST
सार

सावन के दूसरे सोमवार को प्रवेश और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था बनाई गई है। फूल-माला, छोटे पात्र में दूध / जल और मनी पर्स के अतिरिक्त सभी सामग्रियों का प्रवेश धाम में प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन
This is the arrangement for admission on the second Monday of Sawan, there will be no Sparsh Darshan
काशी विश्वनाथ धाम। - फोटो : twitter @BJP

विस्तार

सावन के दूसरे सोमवार को प्रवेश और दर्शन के लिए काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था बनाई गई है। यह जानकारी शनिवार को पुलिस उपायुक्त सुरक्षा सूर्यकांत त्रिपाठी ने दी। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि व्यवस्था का पालन करते हुए पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें।

विज्ञापन

- दर्शनार्थी अपने जूते-चप्पल मंदिर में प्रवेश करने से पहले बाहर ही उतार कर आएं। ताकि, उन्हें दर्शन के बाद असुविधा ना हो।

विज्ञापन

- फूल-माला, छोटे पात्र में दूध / जल और मनी पर्स के अतिरिक्त सभी सामग्रियों का प्रवेश धाम में प्रतिबंधित रहेगा। मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामग्री, बड़े बैग, विस्फोटक पदार्थ/आग्नेयास्त्र और कॉस्मेटिक सामग्री लेकर नहीं जाने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Chandauli: कोचिंग के बहाने 12वीं की छात्रा से अश्लीलता में दो शिक्षक निलंबित, ग्रामीणों ने बनाया था वीडियो

- स्पर्श दर्शन एवं सुगम दर्शन की सुविधा पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगी। जो भी दैनिक पास जारी किए गए हैं, वे अमान्य रहेंगे।

- जो दर्शनार्थी मैदागिन चौराहा की ओर से आएंगे, वे गेट नंबर-चार के पास बने चेकिंग पॉइंट से प्रवेश करेंगे। दर्शन के बाद नंदू फारिया निकास द्वार से निकलेंगे।

- जो दर्शनार्थी गोदौलिया चौराहे की ओर से आएंगे, वह बांसफाटक से कोतवालपुरा होते हुए ढूंढीराज गणेश चेकिंग पॉइंट से प्रवेश करेंगे। दर्शन के बाद नंदू फारिया निकास द्वार से निकलेंगे।

- जो दर्शनार्थी दशाश्वमेध घाट की ओर से आएंगे, वे सरस्वती फटाक से प्रवेश कर वाईएसके-2 चेकिंग पॉइंट से होकर दर्शन के बाद सरस्वती फाटक से ही निकलेंगे।

- जो दर्शनार्थी नंदू फारिया प्रवेश द्वार की ओर से प्रवेश करेंगे, वे वाईएसके-1 चेकिंग पॉइंट से होते हुए दर्शन के बाद नंदू फारिया निकास द्वार से निकलेंगे।

- जो दर्शनार्थी ललिता घाट की ओर से आएंगे, वे भैरव गेट, लाइब्रेरी रैंप चेकिंग पॉइंट से प्रवेश करेंगे। दर्शन के बाद चौक पूर्वी निकास द्वार से ललिता घाट की तरफ निकलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed