Chandauli: कोचिंग के बहाने 12वीं की छात्रा से अश्लीलता में दो शिक्षक निलंबित, ग्रामीणों ने बनाया था वीडियो
चंदौली के प्राथमिक विद्यालय बबुरी में गर्मी की छुट्टियों में दूसरे कॉलेज की इंटरमीडिएट की छात्रा को विद्यालय में बुलाया जाता था। छात्रा को बुलाने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ तो उन्होंने इसकी पड़ताल की। शिक्षकों की छात्रा के साथ अश्लील हरकत का वीडियो बना लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल साइट पर शनिवार को एक अश्लील वीडियो वायरल होने लगा। वीडियो प्राथमिक विद्यालय बबुरी का बताया जा रहा है। प्रधानाध्यापक और एक शिक्षक एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते दिख रहे हैं। शिक्षकों ने छात्रा को गर्मी की छुट्टियों में कोचिंग के बहाने बुलाया था। बीएसए सत्येंद्र सिंह ने दोनों को निलंबित करके जांच बैठा दी है।
प्राथमिक विद्यालय बबुरी में गर्मी की छुट्टियों में दूसरे कॉलेज की इंटरमीडिएट की छात्रा को विद्यालय में बुलाया जाता था। छात्रा को बुलाने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ तो उन्होंने इसकी पड़ताल की। शिक्षकों की छात्रा के साथ अश्लील हरकत का वीडियो बना लिया। उसे सोशल साइट पर डाल दिया। ग्रामीणों ने दो वीडियो जारी किए हैं। इसमें एक 1.12 मिनट का है और दूसरा वीडियो 5.58 मिनट का है।
ये भी पढ़ें: इकलौते बेटे ने कबाड़ी को घर में बुलाकर चाकू से रेता गला, फिर खुद पहुंच गया थाने, साधी चुप्पी
शिकायत हुई मगर कोई कार्रवाई नहीं
बताया जा रहा है कि वीडियो एक महीने पहले का है। उसे पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी भेजा गया था। छात्रा और उसके परिजनों की ओर से कुछ भी शिकायत न करने पर कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा तो शिक्षा व पुलिस विभाग में अफरातफरी मच गई।
वाराणसी के एडीजी जोन ने चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक और संबंधित थाने को पड़ताल करके कार्यवाही करने को कहा। बीएसए सत्येंद्र सिंह ने बताया कि शिक्षकों की अश्लील हरकत का वीडियो मिला है। इसके आधार पर दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है और जांच शुरू हो गई है। जांच के बाद शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।