फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Thirteen girls at Fairway party

फेयरवेल पार्टी में थिरकीं छात्राएं

Wed, 08 Mar 2017 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 08 Mar 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
Thirteen girls at Fairway party
अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में फेयरवेल पार्टी में नृत्य करतीं जूनियर छात्राएं।
अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में मंगलवार को आयोजित फेयरवेल पार्टी ‘बेटियां’ में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं को विदाई दी गई। बीए द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। जया ने मिस अग्रसेन का खिताब अपने नाम किया। इस दौरान छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

 


बेटियां शीर्षक पर आधारित नाटक से छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और बढ़ाओ का संदेश दिया। इसके तहत कविता ‘ये लड़कियां तो मांओं की रानियां हैं, मीठी-मीठी प्यारी-प्यारी ये कहानियां हैं...’ खूब सराही गई। इसके बाद गीत पर छात्राओं ने नृत्य पेश किया। इसके बाद कंप्यूटर सेंटर के निदेशक पवन कुमार सिंह ने आठ मार्च को मतदान करने और इसके लिए लोगों को भी प्रेरित करने की शपथ दिलाई।

विज्ञापन

 

 

कॉलेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. कुमकुम मालवीय ने दीप जलाकर किया। संचालन अनमोल दुबे और संयोजन आस्था त्रिपाठी ने किया। इस दौरान डॉ. किरण श्रीवास्तव, डॉ. आकाश, डॉ. प्रतिमा त्रिपाठी, डॉ. मीना अग्रवाल, डॉ. प्रभा शंकर पांडेय, डॉ. नीता दिसवाल सहित कई छात्राएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed