फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Third year of Vishwanath Dham monks chanted one lakh Maharudra mantras worship continue

विश्वनाथ धाम का तीसरा साल : 7 घंटे में 36 बटुकों ने किया एक लाख महारुद्र मंत्रों का जाप, 24 घंटे तक चलेगा पूजन

Fri, 13 Dec 2024 04:54 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 13 Dec 2024 04:54 AM IST
सार

Varanasi News : श्रीकाशी विश्वनाथ काॅरिडोर की तीसरी वर्षगांठ को लेकर बाबा के भक्तों में खुशी का माहाैल है। वे मंदिर में पूजन के लिए लालायित हैं। कुछ लोग घर में भी भोलेनाथ की पूजा कर रहे हैं। यज्ञ अनुष्ठान के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने यजमान की भूमिका निभाई।

विज्ञापन
Third year of Vishwanath Dham monks chanted one lakh Maharudra mantras worship continue
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के तीसरे साल का उत्सव सप्त चिरंजीवियों के आह्वान के साथ आरंभ हो चुका है। गुरुवार को धाम परिसर महारुद्र के मंत्रों से गुंजायमान हो उठा। 36 बटुकों ने 24 घंटे तक एक लाख महारुद्र मंत्रों का जाप किया।

विज्ञापन


इसके साथ ही धार्मिक अनुष्ठान की शृंखला का दूसरा चरण पूर्ण हो गया। गुरुवार को श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के नवीनीकरण के तीन वर्ष पूर्ण होने पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में महारूद्र पाठ आरंभ हुआ।
विज्ञापन


श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में 36 बटुकों ने सुबह 10 बजे विधि-विधान से महारुद्र का पाठ शुरू किया। इसके बाद नीलकंठ महादेव मंदिर के पास यज्ञ का आयोजन किया गया और महारुद्र पाठ की पूर्णाहुति हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यज्ञ अनुष्ठान में 36 बटुकों और अर्चकों ने पूरे विधिपूर्वक पूजा अर्चना की और पौरोहित्य में सहभागिता की। यज्ञ अनुष्ठान के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने यजमान की भूमिका निभाई।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने समस्त सनातन समाज के सर्व कल्याण की कामना की। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि यह आयोजन न केवल काशी विश्वनाथ धाम के नवीनीकरण की उपलब्धियों का उत्सव है, बल्कि समस्त भारत के धार्मिक और सांस्कृतिक समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

प्रधानमंत्री ने किया था 13 दिसंबर को लोकार्पण
श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 दिसंबर 2021 को किया था। तीन साल के उत्सव की शुरुआत विक्रमी संवत 2078 के मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि (10 दिसंबर) से हुई। आयोजन की शृंखला में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जो 13 दिसंबर 2024 तक जारी रहेंगे।

105 देव विग्रहों का होगा पूजन और अभिषेक
13 दिसंबर को श्री काशी विश्वनाथ धाम में स्थित समस्त 105 देव विग्रहों का अभिषेक प्रातः काल शास्त्रों में वर्णित विधि से संपन्न किया जाएगा। दोपहर एक बजे वैदिक यज्ञ जयादी होम का आयोजन सर्व सनातन विजय की कामना के साथ वैदिक विधि से संपन्न होगा। मंदिर प्रांगण में चतुर्वेद परायण भी होगा। दिन में 11 बजे से मंदिर चौक परिसर में मंदिर न्यास के अर्चकों एवं कर्मचारियों के लिए निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं लघु उपचार शिविर का आयोजन शंकर नेत्रालय के सहयोग से किया जाएगा। प्रदोष तिथि पर नंदी अभिषेक भी होगा।

अभिजीत घोषाल करेंगे बाबा की आराधना
सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शिवार्चनम संध्या का आयोजन मंदिर चौक पर होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में काशी के संगीत कलाकार नीरज सिंह, प्रख्यात सितार वादक देवब्रत मिश्र एवं प्रख्यात भजन गायक एवं बॉलीवुड गायक अभिजीत घोषाल अपनी प्रस्तुतियों से भगवान विश्वनाथ की आराधना करेंगे।

महाकुंभ की थीम पर निकलेगी शोभायात्रा
श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के तीन वर्ष पूर्ण होने पर संस्कृति विभाग के सहयोग से शिव बरात समिति की ओर से शोभायात्रा 13 दिसंबर को निकाली जाएगी। महाकुंभ की झांकियों के साथ निकलने वाली शोभायात्रा की शुरूआत मैदागिन से होगी। आयोजक दिलीप सिंह ने बताया कि शोभायात्रा धाम होते हुए चितरंजन पार्क तक जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed