फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   thieves stole from house of sub-inspector in Varanasi

वाराणसी में चोरों का दुस्साहस: पुलिस के घर को बनाया निशाना, शादी समारोह में गया था पूरा परिवार; खंगाला पूरा घर

Sun, 11 May 2025 12:23 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 11 May 2025 12:23 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में चोरों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि पुलिस के घर को ही निशाना बना रहे। कैंट थाना क्षेत्र स्थित आजमगढ़ में तैनात दरोगा के घर को चोरों ने खंगाल डाला। शनिवार को शादी समारोह से वापस लौटने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। 

विज्ञापन
thieves stole from house of sub-inspector in Varanasi
Thief - फोटो : freepik

विस्तार

वाराणसी के फुलवरिया क्षेत्र की वरुणापुरी नगर कॉलोनी में चोरों ने आजमगढ़ के देवगांव थाने में तैनात दरोगा रामअवध सिंह के बंद घर को निशाना बनाया। दरोगा अपने भतीजे के विवाह में शामिल होने परिवार के साथ चंदौली के धानापुर गए हुए थे। 

विज्ञापन


रामअवध सिंह शनिवार को विवाह समारोह से लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। आलमारी खुली पड़ी है और सारा सामान बिखरा है। उन्होंने बताया कि चोर करीब 1 लाख 10 हजार रुपये की नकदी और सोने की चेन, अंगूठी, मंगलसूत्र, पायल, बिछिया, पुराने कड़े, बाजूबंद के अलावा अन्य कीमती सामान चुरा ले गए हैं। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Sonbhadra News: आपत्तिजनक पोस्ट करना युवक को पड़ा भारी, नाराज लोगों ने जमकर की पिटाई; पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही कुछ महत्वपूर्ण कागज भी घर से गायब हैं। मूलरूप से चंदौली के अलीनगर निवासी दरोगा के पिता रेलवे के स्टेशन अधीक्षक के पद से रिटायर हुए थे और मकान बनवा रहे थे। कैंट थाने की पुलिस घर के आसपास लगे सीसी कैमरों फुटेज खंगाल रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed