{"_id":"681f9091ef0106cb3109e4a4","slug":"young-man-beaten-up-for-posting-an-objectionable-post-on-pm-in-sonbhadra-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: आपत्तिजनक पोस्ट करना युवक को पड़ा भारी, नाराज लोगों ने जमकर की पिटाई; पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: आपत्तिजनक पोस्ट करना युवक को पड़ा भारी, नाराज लोगों ने जमकर की पिटाई; पुलिस को सौंपा
Sat, 10 May 2025 11:23 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 10 May 2025 11:23 PM IST
सार
Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में एक युवक की आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर लोगों ने पिटाई की। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत-पाक के मध्य तनाव के बीच शनिवार की रात पीएम पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। व्यापार मंडल और भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, अनपरा बाजार निवासी शब्बीर अंसारी ने शनिवार की रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया। इसमें पीएम की छवि को पाकिस्तान के एक पूर्व पीएम के साथ आपत्तिजनक रूप में दर्शाया। पोस्ट पर नजर पड़ते ही लोग उग्र हो गए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: बढ़ती गर्मी के साथ ट्रिपिंग की समस्या ने बढ़ाई परेशानी, पांच घंटे कटी रही बिजली
विज्ञापन
आनन- फानन दुकान पर पहुंचकर आरोपी युवक की जमकर पिटाई की। सूचना मिलते ही रेणुसागर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी युवक को पुलिस भीड़ से बचाकर कब्जे में लिया और थाने ले गई। व्यापार मंडल और भाजपा कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ एसपी वर्मा ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन