फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Thieves ransacked a locked house, stole Rs 15,000 and jewellery.

Varanasi News: बंद मकान को चोरों ने खंगाला, 15 हजार रुपये व आभूषण चोरी

Fri, 27 Mar 2026 02:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Thieves ransacked a locked house, stole Rs 15,000 and jewellery.
शिवपुर। शिवपुर थाना क्षेत्र के चुप्पेपुर स्थित सेंट्रल जेल रोड पर काली माता मंदिर के सामने एक मकान को चोरों ने खंगाल लिया। 15 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन समेत लाखों रुपये के आभूषण चोरी हो गए। पीड़ित अमित दीपक सोनकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 मार्च को सुबह 10 बजे वह लक्सा स्थित रामकृष्ण मिशन अस्पताल गए थे।
विज्ञापन

वहां पहुंचने पर पता चला कि डॉक्टर 26 मार्च को आएंगे। इसके बाद वह अपने मामा के घर माधोपुर चले गए। देर रात हो जाने के कारण वहीं रुक गए। 26 मार्च को डॉक्टर को दिखाने के बाद जब वह सुबह करीब 11 बजे घर लौटे तो बाहर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर कमरे और आलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने उसमें रखी करीब 30 ग्राम की दो सोने की चेन, 15 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन चोरी कर लिया था। थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि मौके पर जांच की गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed