{"_id":"57cdd5314f1c1bbe30318737","slug":"thieves-continue-to-challenge-many-home-spinning","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनौती बने चोर, कई घर खंगाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनौती बने चोर, कई घर खंगाले
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 06 Sep 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
jail shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में चोरी की घटनाओं का सिलसिला जारी है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। रविवार की रात चोर शिवपुर, सारनाथ और चोलापुर थाना क्षेत्र की पुलिस को चुनौती देते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी समेट ले गए। पुलिस महज मौका मुआयना तक सीमित रही। रोजाना चोरी की घटनाओं से आमजन दहशत में हैं। लोग पुलिस की रात्रिकालीन गश्त पर सवाल उठा रहे हैं।
शिवपुर थाना अंतर्गत चांदमारी स्थित वीडीए कॉलोनी निवासी शिक्षिका सोनी के बंद पड़े घर के मेन गेट का ताला तोड़कर चोर घुसे। चोर पांच लाख रुपये मूल्य के जेवरात और 20 हजार नकद ले गए। सोनी इन दिनों चोलापुर क्षेत्र स्थित मायके गई थीं। किराएदारों से घटना की जानकारी मिलने पर सोनी घर आईं और पुलिस को सूचना दीं। सारनाथ थाना अंतर्गत आशापुर स्थित संदीप कुमार अग्रवाल की पेंट और अन्य सामानों की दूकान के पीछे सेंध काटकर चारे घुसे।
दूकान का कैश बॉक्स तोड़कर दस हजार नकद और लगभग 90 हजार रुपये के सामान समेट ले गए। उधर, चोलापुर के ताड़ी गांव निवासी सहतू विश्वकर्मा के घर के पीछे सेंध काटकर घुसे चोर बर्तन और कपड़े सहित 25 हजार रुपये मूल्य के सामान समेट ले गए।